जमशेदपुर में हेलमेट के बगैर अब नहीं मिलेगा पंपों पर पेट्रोल

जमशेदपुर : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार प्रवर्तन विभाग के पदाधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर ‘नो हेलमेट–नो पेट्रोल’ आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । डीटीओ धनंजय एवं ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल तभी दिया जाए जब वे हेलमेट पहनकर आएं। इसी तरह चारपहिया वाहनों में चालक एवं सहयात्रियों को सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य करने पर बल दिया गया । पंप परिसरों में नो हेलमेट–नो पेट्रोल” जैसे स्पष्ट साइनबोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया गया ।

ट्रैफिक डीएसपी ने पेट्रोल पंपों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं नियम तोड़ने वाले वाहनों का विवरण उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके । बैठक में मोटरयान निरीक्षक श्री सूरज हेम्ब्रम, सड़क सुरक्षा टीम एवं जिला अंतर्गत पेट्रोल पंप संचालक/ प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर की सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, टेंपो चालकों को चेतावनी; क्या अब सुधरेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था?

जमशेदपुर: जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा स्वयं सड़कों पर...

जुलाई से जमशेदपुर में स्कूल वैन और ऑटो का किराया बढ़ेगा, अभिभावकों पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में स्कूल वैन और ऑटो से बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावकों को अगले महीने से अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत