पलामू में हाईवे निर्माण में लेवी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार व नगदी बरामद

पलामू : पुलिस ने अपराधियों पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में सक्रिय रंगदारी मांगने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर नेशनल हाईवे निर्माण कार्य में लगे संवेदक व कर्मचारियों से लेवी मांगने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के दौरान 50 राउंड जिंदा गोली, एक देशी पिस्टल, एक विदेशी पिस्टल और रंगदारी के तौर पर वसूले गए 22 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। यह पूरी कार्रवाई सदर एसडीपीओ मणिभूषण के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस की टीम ने अंजाम दिया है।

दरअसल पलामू में इन दिनों नेशनल हाईवे निर्माण का काम तेजी से चल रहा है लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही आपराधिक तत्व सक्रिय होकर ठेकेदारों और मजदूरों से लेवी वसूलने की कोशिश कर रहे थे। कई बार निर्माण कंपनियों को धमकी भरे कॉल आने की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी और गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी छापेमारी की योजना बनाई और सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। छापेमारी के दौरान चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया । तलाशी में उनके पास से दो पिस्टल (एक विदेशी और एक देशी), 50 राउंड जिंदा कारतूस और 22 हजार रुपये नकद मिले, जो रंगदारी के रूप में वसूले गए थे। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में दहशत फैलाकर वसूली का खेल चला रहे थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ममता बनर्जी को अपने कार्यकाल के गलत कार्यों की कीमत चुकानी पड़ेगी : अमित मालवीय

कोलकाता, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

2027 तक बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा राजस्थान, सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

जयपुर, 3 जून (आईएएनएस)। राजस्थान को वर्ष 2027 तक बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऊर्जा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में 37 हुई न्यायाधीशों की संख्या

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जजों को पद की शपथ...

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में किए दर्शन

देहरादून, 30 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार सुबह देहरादून के टपकेश्वर महादेव...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत