नरवा पहाड़ यूसिल आवासीय कॉलोनी उपडाकघर में घोटाले की जांच शुरू

जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत नरवा पहाड़ यूसिल आवासीय कॉलोनी की उप डाकघर में 19 खाता धारकों का करोड़ो रुपये गबन मामले की जांच करने बुधवार को नरवा पहाड़ उप डाक घर पहुंचे जिले के वरीय डाक अधीक्षक उदय भान सिंह और सहायक डाक अधीक्षक आर के दास। दोनों अधिकारियों ने पीड़ितों से बातजीत की तथा जांच के उपरांत उन्होंने कहा कि 19 लोगों की शिकायतें मिली हैं। पाया गया है कि लोगों ने पैसे तो जमा किए लेकिन कंप्यूटर में इंट्री नहीं की गई ।

क्षेत्र के लोग कथित एजेंट कपिल भक्त को स्टाफ समझ कर पास बुक दिए थे । बताया कि खाता धारकों ने बीते पांच साल का आर डी 40 हजार से लेकर पांच लाख जमा तो किया गया है लेकिन पास बुक में इंट्री कर पैसा कथित एजेंट कपिल भक्त ने अपने पास ही रखा। कंप्यूटर में इंट्री नहीं की, जो घोटाले का बड़ा कारण बना।उन्होंने कहा कि इस घोटाले में लापरवाह स्थानीय पोस्टर मास्टर राज माझी पर विभागीय कारवाई की जाएगी व जिनका भी पास गायब हुआ है व पासबुक में स्टाम्प लगा है उनके पैसे जांच कर 90 दिनों के अंदर वापस दिलाई जाएगी।

बताते चले कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब पोस्ट ऑफिस में कार्यरत एजेंट कपिल भक्त बीते दिनों साइबर क्राइम मामले में जादूगोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तब लोगों को आशंका होने पर लोग अपनी राशि का पता लगाने पोस्ट ऑफिस पहुंचे तो उनकी मेहनत की राशि की गबन का खुलासा हुआ।। इस बाबत खाता धारकों ने कहा कि साइबर क्राइम से जुड़े युवक कपिल इस पोस्ट ऑफिस में एजेंट का काम करता था। पास बुक अपने पास बीते दो वर्षों से रखे हुए था।इस दौरान खाताधारको से राशि वसूल कर पोस्ट ऑफिस में जमा करने के बजाय अपनी संपति बढ़ाने में लगा रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

भोजपुर मुठभेड़ पर मंत्री श्रवण कुमार ने जताया दुख

न्यायिक जांच के आदेश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा मुख्य बिंदु: भरत भूषण तिवारी की मुठभेड़ में मौत पर मंत्री ने जताया खेद मुख्यमंत्री...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बिहार: सीमावर्ती क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने तथा संदिग्ध वित्तीय और व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई का निर्देश

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने गुरुवार को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर उच्चस्तरीय...

टाटा जू की सबसे प्रिय अफ्रीकी शेरनी ‘जोया’ का निधन, 16 वर्षों तक रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) की 16 वर्षीय अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन हो गया। उम्रजनित समस्याओं और बीमारी के कारण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत