गोपाल मैदान में 8 से 16 अक्टूबर तक स्वदेशी मेला का आयोजन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित ऐतिहासिक गोपाल मैदान में आगामी 8 से 16 अक्टूबर तक स्वदेशी मेला का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी मंगलवार को भारतीय विपणन विकास केंद्र और स्वदेशी विकास परिषद पूर्वी सिंहभूम की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई। इस दौरान एक विवरणिका का भी विमोचन किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस बार 300 से अधिक स्वदेशी उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे प्रधानमंत्री के आह्वान पर इस बार स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। बताया गया कि मेले में देशभर के स्वदेशी उत्पादकों को आमंत्रित किया गया है। बता दें कि जमशेदपुर में स्वदेशी मेला का सिल्वर जुबली वर्ष होगा। आयोजकों ने इसे सफल बनाने और अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ का विरोध करने की अपील की।

