गिरिडीह में कोवाड़ – सलैया स्टेशन के बीच बेपटरी हुई मालगाड़ी
गिरिडीह : गिरीडीह में कोडरमा – कोवाड़ रेल मार्ग पर कोवाड़ – सलैया स्टेशन के बीच बेपटरी हुई मालगाड़ी। कोवाड़ – सलैया रेलवे स्टेशन के बीच पोल नंबर 9/10 ब्रीज नंबर 207 के पास एक मालगाड़ी सुबह आठ बजे के करीब बेपटरी हो गई। फिलहाल इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है। रेलवे की टीम सुबह से ही मरम्मत कार्य में जुटी हुई है।
