हाटगमहरिया में राशन की कालाबाजारी करते पकड़ी गई महिला डीलर

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के हाटगमहरिया प्रखंड की कुशमुंडा पंचायत के ग्राम कोटचोरा तिरिलपी में राशन कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां महिला राशन डीलर दिनदहाड़े सरकारी चावल बेचती हुई पकड़ी गई। ग्रामीणों ने गरीबों के लिए आने वाले राशन की चोरी कर बेचने के लिए झारखंड से ओडिशा ले जा रहे एक व्यक्ति को भी पकड़ा।

ग्रामीणों ने मौके पर ही 41 बोरा अनाज बरामद किया। जिसका वजन लगभग 2050 किलोग्राम है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना हाटगम्हरिया सीओ ऋषि देव को दी और उनके हवाले कर दिया। हाटगम्हरिया सीओ ऋषि देव ने तुरंत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को फोन करके शिकायत की और टीम भेजकर विभागीय कार्रवाई शुरू की। खबर लिखे जाने तक सभी अनाज को ग्रामीण मुंडा की जिम्मेवारी में रखा गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलको ने भी इसकी पुष्टि की है और उन्होंने पूरे मामले की जांच कर कर राशन डीलर पर कार्रवाई की बात कही है।

ग्रामीणों की सक्रियता के कारण राशन चोरी का पर्दाफाश हुआ है। ग्रामीणों ने अपनी जागरूकता और सक्रियता का परिचय देते हुए गरीबों के हक की रक्षा की है।

अब देखना यह है कि विभागीय जांच के बाद आगे क्या कार्रवाई की जाती है। सीओ और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की टीम इस मामले में जांच कर रही है और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। इस मामले में ग्रामीणों की सक्रियता ने गरीबों के हक की रक्षा की है। अब देखना यह है कि विभागीय कार्रवाई के बाद गरीबों को उनका हक मिलता है या नहीं और आरोपी राशन डीलर पर क्या कारवाई होती है ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम...

दिव्यज्योति नेत्रहीन संस्थान के नवीनीकृत भवन का सरयू राय ने किया लोकार्पण, हरसंभव सहयोग का भरोसा

जमशेदपुर: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी और कृष्णा मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से शहर के कदमा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत