मुख्तेश्वर धाम हरिणा में चला स्वच्छता अभियान, विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के साथ लगाया झाड़ू

जमशेदपुर : कोल्हान के प्रसिद्ध शिवधाम मुक्तेश्वर धाम हरिणा में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह पहल विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में की गई, जिसमें ग्रामीणों के साथ वन विभाग के कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों में सफाई कार्य किया गया। खास बात यह रही कि स्वयं विधायक संजीव सरदार ने झाड़ू उठाकर साफ-सफाई में भाग लिया और कार्य की निगरानी भी की।

श्रावण में लाखों कांवरियों के आगमन को देखते हुए की जा रही तैयारी: विधायक

इस सफाई अभियान पर विधायक सरदार ने कहा कि श्रावण मास के दौरान प्रत्येक सोमवार समेत अन्य दिनों में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से लाखों कांवरिया एवं श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने यहां पहुंचते हैं। हाल ही में आयोजित हरिणा मेला के बाद मंदिर परिसर में गंदगी फैल गई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह स्वच्छता अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखना आवश्यक है।

प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील, दुकानदारों को दिए निर्देश

विधायक ने कहा कि मंदिर परिसर के आसपास दुकानदारों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि वे स्वच्छता बनाए रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें, क्योंकि इससे सबसे अधिक गंदगी फैल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

भाजपा राज में सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में भारत ने स्थापित किए नए मानक: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

दुर्ग, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के...

गिरगांव चौपाटी से कोली नौकाएं हटाने पर विवाद, मंगल प्रभात लोढ़ा ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। गिरगांव चौपाटी से कोली समुदाय की नौकाएं हटाए जाने के बाद उत्पन्न विवाद पर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत