एक सप्ताह में ओडीएफ प्लस मॉडल गांवों का सत्यापन पूर्ण करने के निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा की गई, जिसमें कई प्रखंडों में कार्य की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई।

उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए एवं निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस क्रम में सभी सहायक अभियंताओं, कनीय अभियंताओं एवं प्रखंड समन्वयकों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करते हुए निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन कार्य प्रगति की समीक्षा करें एवं नियमित फीडबैक प्रस्तुत करें। इसके साथ ही जिला समन्वयक को निर्देश दिया गया कि वे टूर प्लान तैयार कर प्रत्येक प्रखंड का भ्रमण करें और प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित समीक्षा बैठक करें, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यों की मॉनिटरिंग हो सके।

ओडीएफ प्लस मॉडलगांवों का सात दिनों के भीतर भौतिक सत्यापन करने का निर्देश भी सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया, ताकि रिपोर्टिंग में पारदर्शिता और प्रमाणिकता बनी रहे। वहीं जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी पूर्ण योजनाओं को 7 दिनों के भीतर ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों (वीडब्ल्यूएससी) को हैंडओवर करने का निर्देश दिया, ताकि समुदाय-स्तर पर स्वामित्व स्थापित हो सके और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर/आदित्यपुर के कार्यपालक अभियंता, सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक एवं प्रखंड समन्वयक उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का 20 जून को ओडिशा दौरा, राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी इस दौरे में प्रधानमंत्री के साथ...

आखिरकार जिला पुलिस के एएसआई को कदमा L5-55 क्वार्टर खाली करना पड़ा

वर्दी में मौजूद जवान ने टीम के साथ बहस की और धमकी देने का प्रयास किया जमशेदपुर : शहर के कदमा जमशेदपुर: कदमा के...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर को मिले 10 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट, काली अग्रवाल ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 19

जमशेदपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा गुरुवार को सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम...

सेलम यौन उत्पीड़न मामला: कनिमोझी ने की सख्त कार्रवाई की मांग, टीवीके ने आरोपी से पल्ला झाड़ा

चेन्नई, 13 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के सेलम में सामने आए कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर डीएमके की उप महासचिव और सांसद कनिमोझी ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत