सरायकेला में सौतेले भाई की हत्या में दो गिरफ्तार : एसपी

आदित्यपुर : सरायकेला थाना क्षेत्र में सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 16 जुलाई की है। पाटाहेंसल निवासी लक्ष्मण हेम्ब्रम की हत्या कर दी गई थी।

मामले में मृतक की सौतेली बहन रीना सोय के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि 16 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे ग्राम रंगपुर (सालडीह) के नया पुलिया के पास धान के खेत में लक्ष्मण हेम्ब्रम का सिर को कीचड़ में दबाकर और बड़े पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी दल ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मनोज हेम्ब्रम उर्फ चोंगो और मदन हेम्ब्रम उर्फ चोके को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मदन हेम्ब्रम के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी , उसका मोबाइल फोन, खून से सना टी-शर्ट और हत्या में इस्तेमाल किया गया बड़ा पत्थर बरामद किया है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों का कोई पूर्व अपराधिक इतिहास नहीं है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनय कुमार, रामरेखा पासवान, अमिश कुमार, गार्टी सुंडी, हवलदार राजेश उरांव, आरक्षी अरुण कुमार महतो, चालक आरक्षी शेमेन्द्र कुमार और तकनीकी शाखा की टीम शामिल थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज, पटमदा-बोड़ाम से मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

पटमदा: झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण को लेकर ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो बाजार के सुधार के लिए मेयर का सख्त रुख, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मानगो : मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने आज पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के साथ मानगो बाजार क्षेत्र का विस्तृत...

निजी स्कूलों पर कसेगा शिकंजा, उपायुक्त की दो टूक -नहीं हो मनमानी फीस वृद्धि

फीस रसीद में ट्यूशन फीस, विकास शुल्क, परिवहन शुल्क, परीक्षा शुल्क का स्पष्ट उल्लेख हो अब स्कूल प्रबंधन किसी बुक स्टोर, विशेष दुकान से किताबें...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत