सरायकेला में चोरी की 62 मोबाइल, टैब, लैपटाप समेत एक अपराधी गिरफ्तार

सरायकेला : जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 62 मोबाइल, 1 टैब और 2 लैपटॉप के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हिमांशु मोदी उर्फ रचित के रूप में हुई है जो आमदा ओपी क्षेत्र के बड़ा आमदा गांव के मोदी मोहल्ला का निवासी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया ने बताया कि एसपी को 13 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ा आमदा गांव में एक युवक चोरी के मोबाइल का कारोबार करता है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। छापेमारी दल ने बड़ा आमदा गांव के मोदी टोला में छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 62 चोरी की मोबाइल, एक टैब और दो लैपटॉप बरामद किया है। जांच में पता चला कि अभियुक्त दूसरे राज्यों और ट्रेनों में मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देता था और फिर उन्हें बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी दल में इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा, अवर निरीक्षक योगेश रजक और आमदा ओपी के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

वीबीडीए ने आनंदमार्ग को प्रत्येक महीने रक्तदान के लिए किया सम्मानित

जमशेदपुर : आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल जमशेदपुर को प्रत्येक महीने रक्तदान शिविर आयोजित कर अधिकतम यूनिट रक्तदान के लिए वीबीडीए (वॉलंटरी ब्लड डोनर्स...

देवघर मौजा में कांदरा मांझी को जमीन पर दिलाया गया कब्जा, बिरसा सेना की कार्रवाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पास स्थित देवघर मौजा में जमीन विवाद के मामले में शुक्रवार को बिरसा सेना ने हस्तक्षेप करते हुए कांदरा मांझी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत