September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

झमाझम बारिश से टापू बना कपाली

झमाझम बारिश से टापू बना कपाली

जमशेदपुर : सरायकेला और जमशेदपुर में मंगलवार देर रात से हुई झमाझम बारिश ने कहर बरपा दिया है। शहरी निकायों और ड्रैनेज सिस्टम की पोल खुल चुकी है। कपाली का रहमतनगर तो टापू बन चुका है। हालात यह है कि लोग बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं। खासकर निचले इलाके की स्थिति बदहाल है। लोगों के घरों में पानी घुस चुका है और निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। स्थिति यह है कि लोग अपने-अपने इलाके की तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

आलम यह है कि दोनों प्रमुख नदियां स्वर्णरेखा और खरकई एकबार फिर से खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इधर बुधवार को अहले सुबह अलबेला गार्डन इमली चौक के समीप पिंटू महतो का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय घर के लोग बगल के दूसरे कमरे में सोए हुए थे, जिससे कोई घायल नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं. घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और साथ ही प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र के अन्य जर्जर कच्चे मकानों की तुरंत जांच कराई जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

मौसम विभाग के अनुसार जमशेदपुर में बीते 24 घंट में 31 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। साथ ही अगले 12 जुलाई तक शहर ऐसी ही स्थिति रहेगी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading