September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

‘टूट जाई राजाजी पलंग…’ ठुमके लगातीं दिखीं थाना प्रभारी, वीडियो वायरल होते ही गिरी गाज

‘टूट जाई राजाजी पलंग…’ ठुमके लगातीं दिखीं थाना प्रभारी, वीडियो वायरल होते ही गिरी गाज

धनबाद : सोशल मीडिया पर धूम मचा देने वाला एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें झारखंड के धनबाद जिले के राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी सहित एक अन्य महिला पुलिसकर्मी भोजपुरी गाना ‘टूट जाई राजाजी पलंग सागवान’ पर जोरदार ठुमके लगाते नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एसएसपी प्रभात कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अलीशा को लाइन अटैच कर दिया है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजगंज में चैती दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित ‘डांडिया नाइट’ का है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल थीं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर मौजूद थाना प्रभारी अलीशा से उत्साही महिलाओं ने डांस करने के लिए आग्रह किया, जिसे उन्होंने मुस्कुराते हुए स्वीकार कर लिया। मंच के पास खड़ीं अलीशा और उनकी साथी ने भोजपुरी बीट्स पर कमाल का डांस पेश किया जो अब करोड़ों व्यूज बटोर चुका है।

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई—कहीं तारीफ हो रही है तो कहीं अनुशासनहीनता के आरोप।

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए अलीशा कुमारी को लाइन क्लोज्ड कर दिया और पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए। एसएसपी ने कहा, अनुशासन से बड़ा कोई नियम नहीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।”

यह घटना पुलिसकर्मियों की छवि और सोशल मीडिया के असर को लेकर नई बहस छेड़ रही है। क्या यह मनोरंजन था या ड्यूटी के दौरान लापरवाही?

एक्शन में एसएसपी

मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए अलीशा कुमारी को लाइन क्लोज्ड कर दिया। एसएसपी ने कहा, अनुशासन से बड़ा कोई नियम नहीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।”

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading