मानगो बस स्टैंड में छापेमारी, लाखों रुपये की अवैध लाटरी टिकट जब्त
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना पुलिस ने मानगो बस स्टैंड में छापेमारी कर लाखों रुपये की अवैध लाटरी टिकट को जब्त किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की गिरफ्त में आए लोगों में एक लाख अवैध लाटरी लेकर आने वाला और दूसरा व्यक्ति जो लाटरी टिकट लेने पहुंचा था। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
सीतारामडेरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। यह भी जानकारी मिली कि लाटरी धनबाद से चाईबासा ले जाया जा रहा था। एक लाख लॉटरी के टिकट से पांच करोड़ रुपये की लॉटरी खेलाई जा सकती है। पुलिस इस मामले की जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है कि इस रैकेट में और कितने लोग शामिल हैं।
