Madhuri dikshit fan; माधुरी दीक्षित की माताजी के निधन पर जमशेदपुर के चेशायर होम में शोक सभा, पप्पू सरदार की पहल पर माधुरी बाग के फूलों से दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री व धक धक गर्ल के नाम से मशहूर  माधुरी दीक्षित की माताजी स्नेहलता दीक्षित के निधन पर जमशेदपुर के परसुडीह स्थित चेशायर होम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. माधुरी दीक्षित के फैंस के रूप में वैश्विक स्तर पर चर्चित व  साकची के मनोहर चार्ट के संचालक पप्पू सरदार की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

पप्पू सरदार ने माधुरी दीक्षित के भाई के रूप में इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कराया ताकि जमशेदपुर के लोग भी दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें.

पप्पू माधुरी दीक्षित के जबरदस्त फैन हैं और वे हर साल इस सीने तारिका का जन्मदिन 15 मई को धूमधाम से मनाते हैं माधुरी माधुरी दीक्षित पप्पू सरदार को राखी बांध चुकी हैं. इस नाते वह माधुरी दीक्षित को बहन के रूप में आदर करते हैं.

इसीलिए माधुरी दीक्षित के भाई और स्नेह लता दीक्षित के बेटे के रूप में खुद को प्रस्तुत करते हुए पप्पू सरदार ने सुन्दरनगर स्थित चेसायर होम में स्पेशल बच्चों, ग्रामीण महिलाओं व  थर्ड जेंडर समेत कई लोगों के साथ मिलकर स्वर्गीय स्नेहलता दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पप्पू सरदार समेत कई लोगों की आंखें नम हो गई.

 चेसायर होम की प्रबंध संचालिका सिस्टर डीसी ने कहा कि  इस चेसायर होम मे पप्पू सरदार द्वारा माधुरी दीक्षित के नाम पर अक्सर कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं. इससे स्पेशल बच्चों को खुशी मिलती हैं, 

आज माधुरी दीक्षित की माताजी के निधन से पप्पू सरदार के के लिए आई दुख की  घड़ी मे यहाँ के सभी बच्चे भी दुखी हैं,.

 आपको बता दें कि इस चेसायर होम मे वर्ष 2002 मे पप्पू सरदार ने माधुरी दीक्षित के नाम पर माधुरी बाग की स्थापना की थी और आज स्वर्गीय स्नेहलता दीक्षित के श्रद्धांजलि सभा मे उसी बाग से फूल लाये गए. उन्हीं फूलों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वहीँ पप्पू सरदार ने भी नम आखों से स्वर्गीय दीक्षित को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना प्रभु से की.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीकेडी एक्सटेंशन अग्निकांड: बदला लेने के लिए पूरी बिल्डिंग के लोगों की जान खतरे में डाल दी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र में स्थित टीकेडी एक्सटेंशन में आग लगने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने चार...

झारखंडः गढ़वा में सिरफिरा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 25 दिनों में राज्य में ऐसी 11वीं घटना

गढ़वा, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में मोबाइल और बिजली के टावरों पर चढ़कर हंगामा करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विजाग स्टील प्लांट हादसे में 8 लोगों की मौत पर रामचंद्र राव ने जताया दुख, जांच की मांग

हैदराबाद, 8 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष...

पूर्णिमा मलिक ने क्षेत्रीय समस्याओं पर किया प्रदर्शन

जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने जमशेदपुर में सफाई, सड़क निर्माण और नाली मरम्मत की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत