साकची में गरजा बुलडोजर, कालीमाटी रोड से जेएनएसी ने हटाया अतिक्रमण

जमशेदपुर: शहर की प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शनिवार को साकची  से शुरु हो गया. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति यानी जेएनएसी की ओर से साकची के न्यू कालीमाटी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

इसे लेकर सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और ठेला खोमचा वालों में हड़कंप मच गया देखते ही देखते कई लोग अतिक्रमित सड़क पर से अपना सामान हटाने लगे.

हालांकि प्रशासन द्वारा बुल्डोजर से अतिक्रमण को हटाया जा रहा था.

Anti-encroachment drive in Sakchi Kalimati Road area, shops, kiosks, boards cleared _2
साकची कालीमाटी रोड से अतिक्रमण हटाया गया.

उपायुक्त के आदेश पर निशा कुमारी को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया था. वहीं मौके पर धालभूम एसडीओ पीयुष सिन्हा, प्रभारी डीएसपी यातायात कमल किशोर, जेएनएसीके के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार, सिटी मैनेजर रवि भारती के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.

 अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत जेएनएसी कार्यालय के पास से हुई और एनटीटीएफ गोलचक्कर तक पहुंची. यहां से टीम वापस जेएनएसी कार्यालय पहुंची. इस दौरान सड़क के किनारे लगने वाले ठेले, अवैध बोर्ड और गुमटी को हटाया गया. 

साकची कालीमाटी रोड से अतिक्रमण हटाया गया.
साकची कालीमाटी रोड से अतिक्रमण हटाया गया.

टीम द्वारा कई गुमटी को भी जब्त कर जेएनएसी लाया गया है.

अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होते देख लोग खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे. इस सड़क पर सेकेंड हैंड बाइक बेचने वाले लोग बाइक को सड़क के किनारे ही खड़ा कर देते हैं. वे लोग भी बाइक को हटा रहे थे. कुछ लोग अपने बोर्ड को हटा रहे थे.

साकची कालीमाटी रोड से अतिक्रमण हटाया गया.
साकची कालीमाटी रोड से अतिक्रमण हटाया गया.

 दंडाधिकारी निशा कुमारी ने बताया कि उपायुक्त के आदेश के बाद यह अतिक्रमण हटाया जा रहा है. इसके पूर्व माइकिंग कर सभी को अतिक्रमण हटाने को कहा गया था. बावजूद इसके लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मुसाबनी-डुमरिया दौरे पर उपायुक्त, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी; आम बागवानी लाभुक से किया संवाद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने मुसाबनी और डुमरिया प्रखंडों का दौरा कर विकास योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की...

झारखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैजनाथ

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

डुमरिया में करैत सांप का कहर : दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को गंभीर अवस्था...

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से चाय से लेकर डीजल-पेट्रोल तक सब महंगा हुआ : अखिलेश यादव

मैनपुरी, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर निशाना साधा।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत