Jamshedpur civil administration: जमशेदपुर में आगामी बड़े पर्व-त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने जारी किया दिशा निर्देश


जमशेदपुर : अगले कुछ सप्ताह में हिंदू व मुस्लिमों के कई बड़े पर्व त्योहार जैसे होली, शब-ए-बरात और चैत्र नवरात्र को मनाया जाना है. चैत नवरात्र के साथ ही हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत का भी आगाज होता है. इन पर्व-त्योहार को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन अलर्ट है.
 शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय सभागार में उपायुक्त विजया जाधव एवं एसएसपी प्रभात कुमार ने जिले के तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार- विमर्श किया और जरूरी दिशा- निर्देश दिए. इस दौरान सभी शहरी एवं ग्रामीण निकायों के साथ जुस्को के अधिकारी भी मौजूद रहे.
बैठक में मुख्य रूप से होली पर्व पर विधि- व्यवस्था को लेकर  चर्चा की गई. उपायुक्त ने बताया कि आगामी पर त्यौहार को देखते हुए सामाजिक सौहाद्र को बनाए रखने के उद्देश्य से सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा- निर्देश दिए गए हैं. साथ ही फरार वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने संदिग्ध एवं आपराधिक चरित्र वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने इसके अलावा संवेदनशील थानों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने की कवायद भी शुरू कर दी गई है.

बता दें कि रंगों का त्यौहार होली 8 मार्च को है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. जमशेदपुर में होली वैसे तो शांतिपूर्ण तरीके से ही मनाई जाती है, बावजूद इसके जिला प्रशासन कोई कोताही बरतना नहीं चाहता. यही वजह है, कि जिले की उपायुक्त एवं एएसपी ने अपने मातहतों संग बैठक कर तैयारी शुरू कर दी है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

भारी बारिश के बावजूद बारीडीह में भव्य हिंदू सम्मेलन में उमड़ी भीड़, एकता और जागरूकता का दिया संदेश

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह मार्केट स्थित दुर्गा पूजा मैदान में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में...

घरेलू एलपीजी वितरण पर सख्ती: उपायुक्त ने एजेंसियों को दिए कड़े निर्देश

कहा- गैस की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों और कालाबाजारी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा शहर के उपभोक्ता से अपील- किसी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत