बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 7 गिरफ्तार, जेल भेजे गये

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 5 मोटरसाइकिल 20 मोबाइल सहित कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम संजय पटनायक, विजय थापा, मोहम्मद तबरेज उर्फ हाडी बच्चा, रघुनाथ मुरमू उर्फ प्रकाश मुंडा उर्फ विजय मुंडा, विजय मछुआ उर्फ बेड़ा मछुआ, सूरज कुमार और ईशान कुमार मिश्रा बताया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बुधवार को साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.

इस दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार व्यक्तियों को रोका गया. उनसे वाहन से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की गई, जिस पर दोनों मोटरसाइकिल सवार वहां से भागने की कोशिश करने लगा, जिन्हें सशस्त्र बल की तत्परता से खदेड़ कर पकड़ा गया.

दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि जिस मोटरसाइकिल पर वह सवार थे उसे उन्होंने बीते 1 सितंबर को साकची सिटी स्टाइल के पास से चोरी की थी. सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर शहर के कई स्थानों से मोटरसाइकिल एवं मोबाइल चोरी की बात स्वीकार की. जिसके बाद एक टीम का गठन कर शहर के साकची, सीतारामडेरा, सिदगोड़ा, मानगो एवं उलीडीह थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई. छापेमारी क्रम में कुल 4 बाइक एवं 20 मोबाइल फोन बरामद करते हुए कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा साकची रामलीला मैदान निवासी अब्दुल रहमान से लूटी गई हीरो होंडा मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05 DE- 8964 को घटना के आठ घंटे के भीतर धनबाद से बरामद किया गया है. लूट कांड में शामिल अपराधी ईशान कुमार मिश्रा को भी गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने जिला पुलिस के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

करीम सिटी कॉलेज में आयोजित “बैटल सिम्फनी” में छात्रों ने किया गायन कला का प्रदर्शन, बॉलीवुड व वेस्टर्न गीतों की रही धूम

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था "स्पार्क' द्वारा आयोजित वार्षिक कला महोत्सव "सतरंग-15" का आज दूसरा दिन था। आज...

पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर दे दी जान

चाईबासा। मामूली बात को लेकर हुए घरेलू विवाद में पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर ओपी अंतर्गत कोकचो गांव निवासी 32 वर्षीय हरिचरण जोंको ने फांसी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में दूषित पानी पर फूटा लोगों का गुस्सा, अभिभावक संघ का प्रदर्शन

जमशेदपुर: शहर में दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति से परेशान लोगों का आक्रोश शुक्रवार को सड़कों पर नजर आया। जमशेदपुर अभिभावक संघ के...

जमशेदपुर के जुगसलाई में अवैध नशीले कफ सिरप का भंडाफोड़, 20 पेटी ऑनरेक्स जब्त, एक हिरासत में

जमशेदपुर : जमशेदपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप का धंधा धड़ल्ले से जारी है। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस कारोबार पर लगाम लगाने में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत