भाजपा पर जमकर बरसे डॉ. अजय कुमार

भाजपा ने संस्कारी का मतलब ही बदल दिया है: डॉ. अजय कुमार

जमशेदपुर: कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने आज जमशेदपुर के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जहाँ उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा संस्कारी का मतलब ही बीजेपी ने बदल दिया है।

डॉ अजय ने कहा झारखंड में भाजपा नेत्री सीमा पात्रा ने एक “आदिवासी बेटी”के साथ इतना अत्याचार किया है कि सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएँगे।

उन्होंने कहा कि इस अमानवीय घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। गुजरात से भाजपा के एक विधायक ने अजीबोगरीब और बेहद शर्मनाक बयान दिया है, जिसमें वो बिलक़ीस के साथ रेप करने वाले दोषियों को संस्कारी बता रहे हैं। डॉ. अजय ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बारे में भी कहा कि निशिकांत दुबे ने अब अपने झूठ में सी.आई.एस.एफ. को शामिल कर लिया और यह भूल गए कि सी.आई. एस.एफ. एक केंद्रीय पुलिस एजेंसी है झारखंड सरकार के अधीन नहीं आती।

उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे हमेशा ट्विटर पर अप्रासंगिक और झूठी बातें ट्वीट करते हैं।

डॉ. अजय कुमार जमशेदपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भारत स्पेस कांग्रेस 2026 का आगाज, 25 देशों के 700 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारत स्पेस कांग्रेस (आईएससी) 2026 के पांचवें संस्करण का सोमवार को नई दिल्ली में भव्य उद्घाटन हुआ। इस सम्मेलन...

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को एआई से जोड़ने की पहल, सीएम हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’ प्रोजेक्ट

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विकसित भारत @2047 के संकल्प को पूरा करने में जनभागीदारी की अहम भूमिका : सतीश चंद्र दुबे

मोदी सरकार के 12 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी उपलब्धियों की गाथा जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

ममता के खिलाफ एफआईआर पर भाजपा नेता बोले- “टीएमसी ने 15 साल किया पाप, करना होगा गलत काम का प्रायश्चित’

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हेट स्पीच मामले में एफआईआर पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत