बागबेड़ा में पीटकर पत्नी की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

पति को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत दो नंबर नया बस्ती में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए बागबेड़ा पुलिस ने पति सुभाष राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बागबेड़ा रोड नंबर 2 नया बस्ती निवासी सुभाष राम दैनिक मजदूरी का काम किया करता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुभाष राम और उसकी पत्नी सरिता देवी के बीच पारिवारिक विवाद में लड़ाई-झगड़ा होता था।

बुधवार की दोपहर पुनः पति सुभाष राम और पत्नी सरिता देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

इस विवाद में पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इसकी वजह से उसकी 36 वर्षीया पत्नी सरिता देवी की कथित रूप से मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग एकजुट हुए और इसकी जानकारी बागबेड़ा पुलिस को दी।

बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और उसने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुँचाया।

जानकारी देते हुए बागबेड़ा थाना प्रभारी केएन झा ने बताया कि पति और पत्नी में पारिवारिक विवाद में पति द्वारा मारपीट करने से पत्नी की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि पति द्वारा कैसे पत्नी की हत्या की गई है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

साथ ही उन्होंने बताया कि पति को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है।

पत्नी की हत्या करने के आरोप में बागबेड़ा में एक गिरफ्तार।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रेलवे का जवाब संतोषजनक नहीं, वादे के मुताबिक, रेलवे ने नहीं दिया कोई लिखित प्रतिवेदन : अजय कुमार

जमशेदपुर। सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने जनता दल यूनाइटेड के महानगर अध्यक्ष और 7 अप्रैल को आयोजित धरना कार्यक्रम के संयोजक अजय कुमार के...

भूमि व राजस्व संबंधी 79 आवेदनों में 55 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को तहसील कचहरी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

देवघर मौजा में कांदरा मांझी को जमीन पर दिलाया गया कब्जा, बिरसा सेना की कार्रवाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पास स्थित देवघर मौजा में जमीन विवाद के मामले में शुक्रवार को बिरसा सेना ने हस्तक्षेप करते हुए कांदरा मांझी...

ट्रेनों की लेटलतीफी पर भड़के विधायक सरयू राय, रेलमंत्री बताएं किन वजहों से यात्री हो रहे परेशान

बोले-रेलवे की समितियों पर भी विफरे- समितियों के कामकाज पर भी उठाए सवाल जमशेदपुर आने वाले यात्रियों को मजबूरन चांडिल, कांड्रा और आदित्यपुर में उतरना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत