BJYM burns CM effigy: भाजपा युवा मोर्चा जामताड़ा के कई स्कूलों में शुक्रवार को बंदी के खिलाफ सड़क पर
जमशेदपुर: भाजपा युवा मोर्चा मानगो मण्डल के कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा के कुछ स्कूलों को रविवार के जगह पर शुक्रवार को बंद कराये जाने के कथित प्रयास के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन मानगो गोलचक्कर पर किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जोरदार नारेबाजी राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ की और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए अपना विरोध प्रकट किया।
भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य के जामताड़ा के विधायक के इशारे पर 100 से अधिक स्कूलों को मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए स्कूलों मे रविवार के बजाये शुक्रवार को स्कूलों मे छुट्टी दी जा रही है, जिसका विरोध भाजपा करती है।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ऐसे आदेश आधिकारिक तौर पर जारी करती है, तो भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी और इसके खिलाफ बंदी का आह्वान करेगी।
इससे पूर्व, भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने एक अखबार में छपी खबर को ट्वीट करते हुए कहा था – “पहले गढ़वा में हाथ जोड़ कर प्रार्थना की पद्धति को रोकने की खबर। अब जामताड़ा ज़िले में रविवार के बदले जबरन शुक्रवार को स्कूल बंद कराने के साथ ही सामान्य विद्यालयों पर खुद से उर्दू विद्यालय का बोर्ड लिखवा देना। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, आप झारखंड को किस ओर ले जा रहे हैं?”
अब भाजपा इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने की तैयारी में है। इसी क्रम में, आज जमशेदपुर में भी मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया और इस मुद्दे पर नारेबाजी की गयी।
