Ramnavmi in jamshedpur: अखाड़ों की भव्य शोभायात्रा, सड़कों पर महावीरी झंडे, रंग बिरंगी विद्युत सज्जा, चारों तरफ भक्ति गीत, जमशेदपुर बना राममय

जमशेदपुर: श्री रामनवमी का त्यौहार वैसे तो पूरे झारखंड में अपूर्व उल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जाता है लेकिन जमशेदपुर में इसकी भव्यता एवं दिव्यता देखते ही बनती है. कॉस्मापॉलिटन कल्चर वाले इस शहर में रामनवमी लोक उत्सव के रूप में एक धार्मिक ब्रांड बन चुका है. इस साल 23 मार्च गुरुवार को रामनवमी मनाई जाएगी लेकिन करीब एक हफ्ता पहले से ही जमशेदपुर पूरी तरह से राम में हो चुका है. सड़कें महावीरी भगवा झंडे से पट चुकी है. चारों तरफ भक्ति संगीत बज रहे हैं, बाजारों में रौनक है .खरीदारों की भीड़ है लोगों में उत्साह है और प्रशासन भी कानून व्यवस्था को पटरी पर बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है.

शहर में 180 लाइसेंसी रामनवमी अखाड़े हैं जो पूरे ही भक्ति भाव और उत्साह के साथ इस पर्व को मनाते हैं इस दौरान इनके द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है जिसे अखबारी भाषा में रामनवमी जुलूस भी कह जाता है.

जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर निकाली गई शोभायात्रा में लहराता भगवा ध्वज

 शहर में अखाड़ा संस्कृति की नींव रखने वाले और शोभायात्रा का शुभारंभ कराने में अहम भूमिका निभाने वाले भालुबासा के जंबू अखाड़ा की शोभायात्रा निकल चुकी है.इस साल भी या अपनी भव्यता दिव्यता और विराटता के जरिए लोगों का ध्यान खींच रही थी.इसे देखने के लिए शहर के हर इलाके से लोग पहुंचते हैं.

शहर का दूसरा प्रमुख अखाड़ा काशीडीह का प्यारा सिंह धुरंधर सिंह अखाड़ा गुरुवार को आपने शोभा यात्रा निकालेगा इसकी शोभायात्रा भी दर्शनीय होती है.

उधर रामनवमी पर  तमाम बड़े और छोटे मंदिरों को खास तौर पर सजाया गया है. आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है. कहीं रामायण का पाठ किया जा रहा तो कहीं सुंदरकांड का. रामनवमी के दिन हजारों की संख्या में भक्तों मंदिरों में पहुंचते हैं लिहाजा भीड़  को व्यवस्थित रखने के लिए भी मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विलय का कोई प्रस्ताव न भेजा गया और न ही प्राप्त हुआ: सुप्रिया सुले

नागपुर, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तीव्र राजनीतिक गहमागहमी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के भारतीय राष्ट्रीय...

इस साल सामान्य से कम होगी बारिश, देशभर में धीमी रहेगी मानसून की रफ्तार

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि इस वर्ष देश में सामान्य से कम बारिश होने...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

आम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है पीएम मोदी का जीवन: तमिलिसै सौंदरराजन

चेन्नई, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे कर लिए हैं, जिसकी भाजपा नेता तमिलिसै सौंदरराजन ने तारीफ...

पटमदा के कांकु में पत्थर खनन पट्टा पर ग्राम सभा में हंगामा, समर्थन-विरोध में बंटे ग्रामीण, बेनतीजा रही वार्ता

Patamda News : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड स्थित कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खनन पट्टा को लेकर आयोजित ग्राम सभा गुरुवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत