Naman tiranga yatra: जमशेदपुर में 23 मार्च को अखंड तिरंगा यात्रा में दिखेगा मातृशक्ति का उत्साह

जमशेदपुर: 23 मार्च भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान दिवस पर शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘नमन’ द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को सफल बनाने हेतु संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में बिरसानगर जोन 5, 10 नं बस्ती, साकची, बिरसानगर जोन 6, लक्ष्मीनगर, जेम्को, बागुनहातु, गुरुद्वारा बस्ती साकची सहित अन्य क्षेत्रों की बैठकों में शामिल होकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया गया. इस दौरान नमन कार्यालय में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर तिरंगा यात्रा में शिरकत कर यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया.

इस मौक़े पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि प्रत्येक कालखंड में मातृशक्ति ने भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है. जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में वह न केवल पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर चली है अपितु अनेक अवसर पर अग्रणी भूमिका में भी रही है. भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के पृष्ठ पलटेंगे तो रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, राजकुमारी अमृत कौर, रानी गाइदिनल्यू, दुर्गा भाभी, मैडम कामा जैसी अनेक वीरांगनाओं ने प्राणों की चिंता किए बगैर क्रांति जैसे कठोर संकल्प को निभाने का कार्य भी भारत की मातृशक्ति ने किया.

इस मौक़े पर नमन कार्यालय में राजपति देवी, लता सिन्हा, रिया मित्रा, मिष्टु सोना, बंदना नामता, लख्खी कौर, डी मनी, रितिका श्रीवास्तव, कल्याणी पाठक, अनीता सिंह, अरविंदर कौर, काकुली मुखर्जी, आरती मुखी, रंजीता राय, पुतुल सिंह, ममता कपूर, मीरा सिंह, पल्लवी कौर, आभा वर्मा, रंजीता राय, सीमा जयसवाल, नमिता उपाध्याय बिरसानगर ज़ोन 5 से धीरज चौधरी, प्रशांत कुमार, जसवंत, राजेश, सन्नी, कुंदन, अमन, राहुल सेनानी बिरसानगर जोन 6 से मनोज मुखी, कुंदन मुखी, रामचरण मुखी,कलसू मुखी, अजय मुखी, गोविंद मुखी, मोहन मुखी 10 नंबर बस्ती से त्रिनाथ मुखी, बिटटू मुखी,  विकाश मुखी, आशीष मुखी, अंगात, रोहन साकची सब्जी विक्रेता संघ से बलवीर मंडल, बाल कृष्णा, अरविंद, किशोर, रणवीर मंडल, कियेलेश साकची गुरुद्वारा बस्ती से सरबजीत सिंह टोबी, नरेंद्र सिंह निदीं, बबलू पांडेय, राकेश मंडल, महेंद्र सिंह बागुनहातु झारखंड रविदास समाज स्थानीय समिति से सौरभ दास, संदीप दास, रवि दास, मुकेश दास, संतोष दास एवं अन्य की उपस्थिति रही.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

बिरसानगर पीएम आवास लाभुकों ने सरयू राय को किया सम्मानित, 19 जून को फ्लैट की चाबी मिलने पर जताया आभार

जमशेदपुर : बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन कर उनके संघर्ष और सहयोग...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विधायक सरयू राय ने मानगो पेयजल परियोजना पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

= पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन, जलाशयों की स्थिति और लंबित योजनाओं पर अपर नगर आयुक्त से पूछे कई सवाल -कितने इलाके हैं जहां की जाती है...

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी और दक्षिणी भारत में आगे बढ़ा, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को काफी आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून ने आंध्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत