बरेली: दहेज प्रताड़ना और ट्रिपल तलाक मामले में डॉक्टर पति समेत ससुराल पक्ष पर एफआईआर

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

लखनऊ, 11 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला को दहेज के लिए परेशान करने और ट्रिपल तलाक के मामले में डॉक्टर पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।

इसी को लेकर पुलिस कमिश्नर आशुतोष शिवम ने शनिवार को आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि एक महिला द्वारा शुक्रवार को थाना कैंट पर एक तहरीर दी गई, जिसमें बताया गया कि वर्ष 2019 में उनका निकाह उत्तराखंड में हुआ था।

महिला के पति डॉक्टर हैं और इनके द्वारा लगातार अपनी पत्नी की पिटाई की जाती रही। इसी के साथ ससुराल के अन्य लोगों द्वारा भी महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था, जिसमें महिला की जेठ और जेठानियां भी शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नर आशुतोष शिवम ने बताया कि महिला के ससुराल वालों द्वारा उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से भी उत्पीड़ित किया जा रहा था और इसके साथ ही उसे अलग-अलग जगहों पर तीन तलाक दिया गया।

उन्होंने बताया कि महिला द्वारा उपलब्ध कराई गई तहरीर पर बीएनएस की सुसंगत धारा, दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 में थाना कैंट पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इसी के साथ इस मामले की जांच अभी चल रही है। इसके साथ ही इस मामले से जुड़ी अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

बता दें कि दहेज उत्पीड़न से जुड़ा एक दूसरा मामला शुक्रवार को झारखंड के गिरिडीह जिले से सामने आया, जहां हीरोडीह थाना क्षेत्र में विवाह के करीब एक माह बाद ही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसी को लेकर शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ससुराल पक्ष की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। बाद में पुलिस के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।

दरसअस, जिले के भूचारोबाद (आजाद नगर) की रहने वाली रजिया खातून की शादी हीरोडीह थाना क्षेत्र के कुरूमडीहा गांव के निवासी अब्जल अंसारी के साथ हुई थी। गुरुवार की शाम उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर रजिया को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि इसी प्रताड़ना के कारण उसकी हत्या की गई।

डीके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लूटकर चार आरोपी फरार

जमशेदपुर : चापड़बाजी के मामले में जमशेदपुर रिकार्ड कायम कर रहा है। अपराधी अब अन्य असलहों को छोड़ ज्यादातर चापड़ का ही इस्तेमाल कर...

एच.डी. कुमारस्वामी ने आईआईएससीओजल जलाशय का उद्घाटन किया, बंगाल के बर्नपुर में स्टील प्लांट की क्षमता बढ़ाना उद्देश्य

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। स्टील मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की अपनी...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए ‘प्रगति’ पहल का शुभारंभ किया

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को 20,000 कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने और 20 लाख किसानों...

आदित्यपुर में बंद मकान से 4.20 लाख की चोरी, पुणे गए परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने उड़ा लिए जेवर और नकदी

परिवार के साथ अपनी बेटी से मिलने पुणे गए हैं बिपिन कुमार झा आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित जनता रो हाउस कॉलोनी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत