झारखंड : गैस टैंकर हटाने में देरी के बीच बेकाबू ट्रेलर ने दो कारों को मारी टक्कर, कई लोगों की जान बची

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

रांची, 11 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित खतरनाक चुटूपालू घाटी में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर पहले से दुर्घटनाग्रस्त एलपीजी टैंकर मौजूद था। इसी दौरान एक ट्रेलर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में वहां पहुंचा और एनएच 33 सड़क पर चल रही दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में कई लोग बाल-बाल एक बड़े हादसे का शिकार होने से बचे, जबकि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त गैस से लदे टैंकर को समय पर हटाया नहीं जा सका था। उनका आरोप है कि एनएचएआई की रेस्क्यू टीम टैंकर को तत्काल हटाने में सफल नहीं हुई, जिसके कारण सड़क पर जोखिम बना रहा और इसी बीच अनियंत्रित ट्रेलर पीछे से आ गए। यदि ट्रेलर सीधे गैस टैंकर से टकरा जाता तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी।

ट्रेलर की चपेट में आने से स्विफ्ट और क्रेटा गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, दोनों वाहनों में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं और सभी सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस ट्रेलर को जब्त कर थाना ले गई और चालक की तलाश की जा रही है।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि चुटूपालू घाटी लगातार हादसों का केंद्र बनी हुई है। बता दें कि एक दिन पहले ही लकड़ी से लदा ट्रक करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। कई पहलों के बावजूद यह घाटी अब भी वाहन चालकों के लिए बेहद जोखिम भरी बनी हुई है।

डीके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लूटकर चार आरोपी फरार

जमशेदपुर : चापड़बाजी के मामले में जमशेदपुर रिकार्ड कायम कर रहा है। अपराधी अब अन्य असलहों को छोड़ ज्यादातर चापड़ का ही इस्तेमाल कर...

एच.डी. कुमारस्वामी ने आईआईएससीओजल जलाशय का उद्घाटन किया, बंगाल के बर्नपुर में स्टील प्लांट की क्षमता बढ़ाना उद्देश्य

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। स्टील मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की अपनी...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

पीएम मोदी का विदेश दौरा इंडो-पैसिफिक आर्थिक मॉडल को नई दिशा: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के तीन देशों के दौरे को भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने...

JIADA Land Mutation: गम्हरिया में 3000 एकड़ सरकारी जमीन का नामांतरण शुरू, रिकॉर्ड होंगे दुरुस्त

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया अंचल में करीब 50 वर्ष पहले जियाडा (JIADA) द्वारा अधिग्रहित लगभग 3000 एकड़ भूमि का नामांतरण (म्यूटेशन) शुरू कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत