मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक आंधी, ओलावृष्टि और लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भोपाल, 11 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज हवाएं और लू चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में इसके महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

भोपाल मौसम केंद्र की ताजा बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार रात निवाड़ी, ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और सिंगरौली जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

वहीं दतिया, पन्ना, सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर (अमरकंटक) और शहडोल जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की गरज-चमक और बिजली गिरने का अनुमान जताया गया है।

राज्य के कई हिस्सों में बारिश भी दर्ज की गई है। बजाग में 15 मिमी, बालाघाट में 12.4 मिमी और डिंडोरी में 9.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं सागर में 54 किमी प्रति घंटा, शहडोल में 43 किमी प्रति घंटा और जबलपुर में 41 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

भिंड, बालाघाट, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला, खजुराहो, दमोह, पन्ना, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, सतना, सीधी और डिंडोरी जिलों में व्यापक स्तर पर गरज-चमक की गतिविधियां देखी गईं। वहीं छिंदवाड़ा और खजुराहो (छतरपुर) में लू की स्थिति दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ सहित कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

इसके अलावा दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर रहने, तेज धूप के समय बाहर निकलने से बचने और ओलावृष्टि व तेज हवाओं से फसलों, पशुधन तथा संपत्ति की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। किसानों को समय पर सिंचाई और फसल कटाई करने तथा आम नागरिकों को पर्याप्त पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है।

डीएससी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में पीएमईजीपी लोन घोटाले पर सीबीआई का बड़ा एक्शन, 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

श्रीनगर, 11 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत लोन घोटाले को लेकर सीबीआई ने बड़ा कदम...

ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में आंध्र प्रदेश के मरीन इंजीनियर समेत तीन भारतीय नाविकों की मौत

विशाखापत्तनम, 11 जून (आईएएनएस)। ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर हुए अमेरिकी सैन्य हमले में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम निवासी मरीन इंजीनियर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के पार्वती घाट में आधुनिक लकड़ी फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ की शुरुआत, अंतिम संस्कार सुविधाएं हुईं और बेहतर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पार्वती घाट में अंतिम संस्कार से जुड़ी व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की...

महिला आयोग में झूठी शिकायत दर्ज कराने वाली 10 महिलाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई: रेणु भाटिया

हरियाणा, 5 जून (आईएएनएस)। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में महिलाओं को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत