तेजस्वी यादव ने बिहार में वित्तीय संकट का आरोप लगाया, एनडीए सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि एनडीए सरकार के शासन में राज्य गंभीर वित्तीय संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या राज्य वित्तीय आपातकाल जैसी स्थिति के करीब पहुंच रहा है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के माध्यम से ‘डबल इंजन’ वाली सरकार की आलोचना की और उस पर ‘जनविरोधी’ और ‘कॉर्पोरेट समर्थक’ नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नींतियों के कारण राज्य आर्थिक संकट में डूब गया है।

तेजस्वी यादव की यह टिप्पणी बिहार मंत्रिमंडल द्वारा मई, जून और जुलाई महीनों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान करने के लिए बिहार आकस्मिक निधि से 3,662 करोड़ रुपए निकालने की मंजूरी के बाद आई है।

आकस्मिक निधि का उपयोग आम तौर पर सरकारों द्वारा प्राकृतिक आपदाओं, आपात स्थितियों या वित्तीय संकटों सहित अप्रत्याशित परिस्थितियों से उत्पन्न होने वाले तत्काल खर्चों को पूरा करने के लिए किया जाता है।

बिहार सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर राज्य को पेंशन बांटने के लिए भी आपातकालीन फंड पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जो राज्य की गंभीर वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार का वित्तीय संकट इतना गंभीर हो गया है कि राज्य सरकार को पेंशन भुगतान के लिए आकस्मिक निधि से 3,662 करोड़ रुपए निकालने पड़े हैं। आप कल्पना कर सकते हैं कि स्थिति कितनी चिंताजनक और खतरनाक हो गई है।

राजद नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी खजाने में कमी के कारण राज्य में वेतन और पेंशन संबंधी भुगतान कई महीनों से लंबित हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि ठेकेदारों का भुगतान एक साल से अधिक समय से रुका हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हम (राजद) पिछले छह महीनों से कहते आ रहे हैं कि सरकारी खजाने में कमी के कारण कर्मचारियों के वेतन और पेंशन संबंधी भुगतान में देरी हो रही है। ठेकेदारों को एक साल से अधिक समय से भुगतान नहीं किया गया है।

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर विकास योजनाओं और कल्याणकारी पहलों को लागू करने में विफल रहने का भी आरोप लगाया।

राजद नेता के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान स्वीकृत विकास परियोजनाएं अभी तक शुरू नहीं हुई हैं, जबकि हाल ही में घोषित कई योजनाएं केवल घोषणाओं तक ही सीमित हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में बार-बार बिजली कटौती हो रही है, छात्रवृत्ति वितरण में देरी हो रही है और छात्र क्रेडिट कार्ड योजना ठप्प पड़ी है।

विपक्षी नेता ने यह भी दावा किया कि राज्य मंत्रिमंडल ने निधि की कमी के कारण बिहार राज्य फसल सहायता योजना बंद कर दी है।

एमएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार में मुखिया 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भ्रष्टाचार के मामले को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में ब्यूरो की एक...

पटमदा की आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने लंबित भुगतान व सुविधाओं की मांग उठाई, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को सीडीपीओ के...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

रांची : 17 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में हेलीकॉप्टर पायलट को राहत

गढ़वा, 6 जून (आईएएनएस)। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के एक पुराने मामले में अदालत ने हेलीकॉप्टर पायलट...

पानी की किल्लत को लेकर दिल्ली के करोलबाग में आम आदमी पार्टी का मटका फोड़ प्रदर्शन

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में लगातार गहराते जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को भाजपा सरकार के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत