मानगो फ्लाइओवर का केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण, इस साल तक अंत दौड़ेंगे वाहन

जमशेदपुर। शहर की बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाइओवर (एलिवेटेड कॉरिडोर) परियोजना का बुधवार को केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने निरीक्षण किया। डिमना चौक और मानगो राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) क्षेत्र में पहुंचकर उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और परियोजना से जुड़े अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने निर्माणाधीन फ्लाइओवर के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और कार्य की गति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दे रही है और मानगो फ्लाइओवर परियोजना भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके अनुसार यह परियोजना पूरी होने के बाद जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि लगभग 10 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर का कुछ हिस्सा वन विभाग की भूमि से जुड़ा हुआ है। आवश्यक स्वीकृतियां और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) समय पर नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य की गति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा किया जाना चाहिए, ताकि परियोजना निर्धारित समय सीमा में पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि फ्लाइओवर के निर्माण से मानगो, डिमना चौक, उलीडीह और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही लोगों के आवागमन का समय कम होगा और शहर के आर्थिक एवं शहरी विकास को भी नई गति मिलेगी।केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि सभी आवश्यक अनुमतियां मिलने के बाद निर्माण कार्य और तेज होगा और वर्ष 2026 के अंत तक इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फ्लाइओवर जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रेम झा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नेपाल सरकार ने भारतीय आमों के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया: सरकार

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें दावा किया गया था कि...

विधायक सरयू राय ने मानगो पेयजल परियोजना पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

= पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन, जलाशयों की स्थिति और लंबित योजनाओं पर अपर नगर आयुक्त से पूछे कई सवाल -कितने इलाके हैं जहां की जाती है...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

खान सर पर एफआईआर के बाद गुरु रहमान का बड़ा बयान, बोले- उन्हें भी जेल जाना चाहिए

पटना, 5 जून (आईएएनएस)। खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के बीच चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। रौशन...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने बलिदान दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले भगवान बिरसा मुंडा के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत