डॉ. प्रिया सेल्वराज ने 50 की उम्र में फतह किया माउंट एवरेस्ट, बोलीं- एवरेस्ट ने ली हर स्तर पर परीक्षा

चेन्नई, 9 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु की पर्वतारोही डॉ. प्रिया सेल्वराज ने 50 वर्ष की उम्र पार करने के बाद वह कर दिखाया, जिसे करने का सपना भी बहुत कम लोग देखते हैं। महज छह से सात महीनों के भीतर उन्होंने दुनिया की दो बड़ी और चुनौतीपूर्ण पर्वत चोटियों (माउंट मानसलू और माउंट एवरेस्ट) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर एक नई मिसाल कायम की है।

डॉ. प्रिया सेल्वराज ने आईएएनएस से कहा कि पर्वतारोहण की ओर उनका झुकाव जीवन के एक ऐसे दौर में हुआ, जब उन्हें समय, अवसर और सही मानसिकता मिली। उन्होंने पहाड़ों को अपनी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत के लिए एक आश्रय के रूप में देखा। शुरुआत ट्रैकिंग से हुई, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने पर्वतारोहण की तकनीकी बारीकियां सीखीं और पेशेवर प्रशिक्षण लेना शुरू किया।

उन्होंने बताया कि अपने कोच के मार्गदर्शन में उन्होंने शारीरिक और तकनीकी दोनों तरह की तैयारी की। अब तक वह चार बड़े अभियानों के लिए प्रशिक्षण ले चुकी हैं। उनकी पहली बड़ी पसंद माउंट मानसलू थी, जिसे ‘माउंटेन ऑफ स्पिरिट’ यानी आध्यात्मिकता का पर्वत कहा जाता है।

डॉ. प्रिया सेल्वराज के अनुसार, दुनिया की 8,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली 14 सबसे ऊंची चोटियों की ओर कदम बढ़ाने से पहले मानसलु पर चढ़ाई करना एक आदर्श शुरुआत मानी जाती है।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा उनके लिए केवल एक पर्वतारोहण अभियान नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव थी। तीन सप्ताह में उन्होंने इस चोटी को फतह किया और जब वापस लौटीं तो खुद को पहले से अधिक स्पष्ट सोच वाला, ऊर्जावान और बदला हुआ व्यक्ति महसूस किया।

मानसलू के बाद सभी ने उन्हें माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की सलाह दी। हालांकि, एवरेस्ट शुरू में उनकी व्यक्तिगत पसंद नहीं था, लेकिन अनुकूल मौसम और विशेषज्ञों की सलाह को देखते हुए उन्होंने यह चुनौती स्वीकार की। चीन से अनुमति न मिलने के कारण उन्हें एवरेस्ट के दक्षिणी मार्ग से चढ़ाई करनी पड़ी, जो सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला रास्ता है।

डॉ. प्रिया सेल्वराज ने कहा कि माउंट एवरेस्ट का अनुभव उनके जीवन का सबसे कठिन, चुनौतीपूर्ण और परिवर्तनकारी अनुभव रहा। मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक हर स्तर पर एवरेस्ट ने उनकी परीक्षा ली। उन्होंने कहा कि अगर किसी एक पर्वत को सबसे ऊपर रखा जाए तो वह निश्चित रूप से एवरेस्ट होगा।

चढ़ाई के दौरान उन्हें कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब खराब मौसम के कारण उन्हें ‘डेथ जोन’ में एक अतिरिक्त रात बितानी पड़ी। वहां न भूख लगती है, न शरीर में ऊर्जा बचती है, लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

सबसे खतरनाक अनुभव उन्हें वापसी के दौरान खुम्बू आइसफॉल क्षेत्र में हुआ, जिसे दुनिया के सबसे जोखिम भरे पर्वतीय क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां वह एक गहरी दरार (क्रेविस) में गिर गईं। डॉ. डॉ. प्रिया सेल्वराज ने बताया कि उनके गाइड अनुप गुरु ने पहले ही उन्हें सुरक्षा रस्सी लगाने का निर्देश दिया था। उसी सुरक्षा रस्सी ने उनकी जान बचाई।

उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने गाइड की बात न मानी होती तो शायद वह आज जीवित नहीं होतीं। उनके गाइड ने अपनी ताकत और सूझबूझ से उन्हें बाहर निकाला। इस अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति मौत के इतने करीब जाकर वापस लौटता है, तो उसका जीवन देखने का नजरिया पूरी तरह बदल जाता है।

भविष्य की योजनाओं पर डॉ. प्रिया सेल्वराज ने कहा कि वह कभी बड़े लक्ष्य तय करके नहीं चलतीं, बल्कि परिस्थितियों और अवसरों के साथ आगे बढ़ती हैं।

वीकेयूडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल: दीघा जगन्नाथ मंदिर के नाम में बदलाव, अब ‘श्री जगन्नाथ देव मंदिर’ के नाम से होगी पहचान

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में स्थित पश्चिम बंगाल के जगन्नाथ मंदिर को अब हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थलों...

जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी को अदालत से झटका, गिरफ्तारी को वैध ठहराया

जयपुर, 9 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बड़ा झटका लगा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

राज्यसभा चुनाव: मिजोरम में सत्तारूढ़ जेडपीएम ने के लालत्लुआंगकिमा को बनाया उम्मीदवार

आइजोल, 3 जून (आईएएनएस)। मिजोरम में सत्तारूढ़ ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रवक्ता...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने बलिदान दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले भगवान बिरसा मुंडा के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत