पश्चिम बंगाल में लागू हो रहा महाराष्ट्र का ‘शिवसेना मॉडल’, टीएमसी में होगा बड़ा विद्रोह: रिजू दत्ता

कोलकाता, 2 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित नेता रिजू दत्ता ने पार्टी में चल रहे अंदरूनी संकट के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदार बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी नहीं हुई तो कार्यकर्ता भी पार्टी के साथ नहीं खड़े होंगे।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित नेता रिजू दत्ता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “पार्टी बस एक पोस्टर बनकर रह जाएगी। सिर्फ दीदी (ममता बनर्जी), अभिषेक बनर्जी और मुट्ठी भर पुराने विधायक उनके वफादार ही आने वाले दिनों में पार्टी में बचेंगे।”

उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हस्ताक्षर जालसाजी के मामले को राजनीतिक बदले की भावना से जोड़ने से इनकार किया था, लेकिन पार्टी के भीतर गहरा असंतोष मौजूद है।

ऋतब्रत बनर्जी (ऋतब्रत बंदोपाध्याय) और संदीपान साहा के पार्टी से निकाले जाने पर रिजू दत्ता ने कहा कि इन दोनों विधायकों ने विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखकर दावा किया था कि उनके हस्ताक्षर जाली है। इस शिकायत के आधार पर जांच चल रही है।

उन्होंने आगे बताया, “मुझे खबर मिली कि ऋतब्रत बंदोपाध्याय की अगुवाई में करीब 50 टीएमसी विधायक एक होटल में मिले। उन्होंने फोन पर चर्चा की और शाम को हॉस्टल में भी बैठक की। जल्द ही ये लोग एकजुट होकर स्पीकर के पास जाएंगे और तीन प्रमुख मुद्दे उठाएंगे। पहला, हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, इसलिए हम ही असली तृणमूल कांग्रेस हैं। दूसरा, विपक्ष के नेता ऋतब्रत बंदोपाध्याय होंगे, न कि शोभनदेव चट्टोपाध्याय। इसके साथ ही तीसरा चुनाव चिह्न हमारा होना चाहिए।”

रिजू दत्ता ने इसे महाराष्ट्र में शिवसेना के विभाजन वाले मॉडल से जोड़ते हुए कहा, “बंगाल में अभी शिवसेना मॉडल लागू हो रहा है।”

उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा। रिजू ने कहा, “अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदारी लेनी होगी। जिन लोगों को उन्होंने हाथ पकड़कर पार्टी में लाया था, उन्होंने ही पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है। ममता बनर्जी को भी जिम्मेदारी लेनी होगी।”

रिजू दत्ता का कहना है कि पूरी पार्टी में अभिषेक बनर्जी के प्रति गहरा असंतोष है, जिसे ममता बनर्जी अभी तक समझ नहीं पाई हैं। अगर इन मुद्दों को समय रहते सुलझाया नहीं गया तो पार्टी में बड़ा विद्रोह हो सकता है।

एसएकेडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ममता के खिलाफ एफआईआर पर भाजपा नेता बोले- “टीएमसी ने 15 साल किया पाप, करना होगा गलत काम का प्रायश्चित’

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हेट स्पीच मामले में एफआईआर पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय...

ओमान के पास भारतीय क्रू वाले शिप ‘लियाकी फ्रीडम’ पर हमले की खबर फर्जी, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले शिप 'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबरों को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले सीपीआई (एम) का कांग्रेस को पत्र, केरल चुनाव में लगाए गए आरोपों पर मांगा जवाब

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। इंडिया ब्लॉक की 8 जून को प्रस्तावित बैठक से पहले वामपंथी दल सीपीआई (एम) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे...

बंगाल: दीघा जगन्नाथ मंदिर के नाम में बदलाव, अब ‘श्री जगन्नाथ देव मंदिर’ के नाम से होगी पहचान

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में स्थित पश्चिम बंगाल के जगन्नाथ मंदिर को अब हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थलों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत