घाटशिला में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पंचायत से दबाव के बावजूद आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में पंचायत के जरिए मामले को दबाने और समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन पीड़िता ने साहस दिखाते हुए थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 18 मई को 32 वर्षीय महिला अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला पड़ोसी प्रताप सिंह उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने महिला के साथ जबरदस्ती की कोशिश की और दुष्कर्म का प्रयास किया।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में पंचायत बैठाकर मामले को आपसी सहमति से सुलझाने का दबाव बनाया गया, जिसके कारण मामला कई दिनों तक थाने नहीं पहुंच सका।

हालांकि, पीड़िता ने हिम्मत जुटाते हुए सोमवार को घाटशिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पर घर में घुसकर महिला के साथ गलत हरकत करने और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विकास की राजनीति के कारण एनडीए और भाजपा की तरफ आ रहे हैं विपक्षी नेता: हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भविष्य पर अपनी प्रतिक्रिया...

पुडुचेरी में कैबिनेट विस्तार 17 जून को, कांग्रेस के दो और भाजपा का एक विधायक लेगा मंत्री पद की शपथ

पुडुचेरी, 10 जून (आईएएनएस)। पुडुचेरी मंत्रिपरिषद का बहु प्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार 17 जून को होने जा रहा है। इससे मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के नेतृत्व...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

राज्यसभा चुनाव : महागठबंधन के भीतर सियासी खींचतान, क्या झारखंड में टूटेगा INDIA गठबंधन?

रांची: झारखंड की दो राज्ससभा सीटों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के बीच सत्तारूढ़ महागठबंधन के अन्दर खाने में सियासी खींचतान का दौर...

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने टिकट चेकिंग रेवेन्यू में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

गुवाहाटी, 6 जून (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) टिकट जांच अनुभाग ने मई 2026 के दौरान 2.08 करोड़ रुपए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत