सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में युवाओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला तेज

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिष्टुपुर में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का नेतृत्व सुखविंदर सिंह ने किया।

समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने नवसदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और सुखविंदर सिंह तथा विनय पाल बारला के प्रयासों से युवाओं का यह जुड़ाव पार्टी को बिष्टुपुर सहित पूरे जिले में मजबूती देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में देशभर में युवाओं का कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है, जिसका असर संगठन के विस्तार में दिख रहा है।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, महामंत्री ज्योति मिश्रा, आशीष मुखी, सुनील प्रसाद, कौशल प्रधान, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन विनय पाल बारला ने किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: एक घंटे की बारिश से सासाराम सदर अस्पताल में भरा पानी, आलोचनाओं का सिलसिला शुरू

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार में भारी बारिश की पहली लहर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन इसने रोहतास जिले के सासाराम सदर...

केंद्र ने जयपुर पोलो ग्राउंड को सरकारी जमीन घोषित करने का नोटिस लगाया

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को दिल्ली रेस क्लब के पास स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड में...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को खासमहल में होगा जिला स्तरीय आयोजन

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस...

असम के जोरहाट में लैंडिंग के बाद वायुसेना के विमान में लगी आग

गुवाहाटी, 13 जून (आईएएनएस)। असम के जोरहाट में शनिवार को लैंडिंग के बाद भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में आग लग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत