चाकुलिया एरोड्रम का AAI ने किया सर्वे, एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की संभावना तलाशी

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना द्वितीय विश्व युद्धकालीन 515 एकड़ एरोड्रम का निरीक्षण, जमीन व इंफ्रास्ट्रक्चर का किया आकलन

515 एकड़ में फैला है बंद पड़ा एरोड्रम।

-स्टेशन से दूरी महज 3 किमी, NH-18 से 13 किमी।

-वर्षों से बंद पड़ा है यह सामरिक एरोड्रम।

– हवाई अड्डा से स्टेशन की दूरी लगभग तीन किलोमीटर।

– हवाई अड्डा से एनएच 18 की दूरी 13 किलोमीटर।

– टीम ने धालभूमगढ़ में भी पुराने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।

चाकुलिया: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की पांच सदस्यीय टीम ने शनिवार को द्वितीय विश्व युद्धकालीन बंद पड़े चाकुलिया सामरिक एरोड्रम का सर्वे किया। टीम ने एरोड्रम को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की संभावनाओं का आकलन किया।

डीजीएम (एटीएम) अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ रनवे, भूमि की स्थिति, नक्शा मिलान और स्वामित्व संबंधी पहलुओं की जांच की। साथ ही संचालन में आने वाली संभावित चुनौतियों पर भी विचार किया गया।

टीम के सदस्य चाकुलिया के अंचल अधिकारी नवीन पुरती, अंचल निरीक्षक परमानंद सिंह, अंचल अमीन धर्मेंद्र महतो के साथ चाकुलिया एरोड्रम स्थित मुख्य रनवे पर पहुंचे। मौके पर सुरक्षा के कारणों एरोड्रम का बारीकी से अवलोकन किया। नक्शा के साथ एरोड्रम की भूमि एवं नक्शे का मिलान किया। टीम ने यह देखा कि एरोड्रम की कितनी जमीन है और किस स्थिति में है। जमीन का स्वरूप क्या है और इसमें कौन-कौन अंश दार हैं। एरोड्रम का संचालन शुरू करने में क्या- क्या आधारभूत कठिनाइयां हैं। तमाम बिंदुओं पर गौर करने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम चाकुलिया के अंचल कार्यालय पहुंची तथा सीओ नवीन पुरती एवं अंचल कर्मियों के साथ बैठकर विस्तार से सभी बिंदुओं पर चर्चा की।

टीम ने अंचल कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की। केंद्र सरकार की 2036 तक 100 नए एयरपोर्ट विकसित करने की योजना के तहत पुराने एरोड्रम का सर्वे किया जा रहा है।

गौरतलब है कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना अब भी वन भूमि, एलिफेंट कॉरिडोर और अन्य कारणों से लंबित है। वन भूमि, एलिफेंट कॉरिडोर, आदिवासियों के उपासना स्थल समेत कई प्रकार की बाधाओं के कारण धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण में विलंब हो रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 जून को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित द्वितीय नागरिक अलंकरण समारोह में 2026...

छात्रों की चिंताओं का समाधान करे सरकार वरना देश के हर राज्‍य में होगा जन आंदोलन: कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के संचालन को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन और स्वास्थ्य बीमा लागू करे सरकार : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन

कोडरमा: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की राज्य कमेटी की बैठक रविवार को डोमचांच स्थित एचएमटी होटल में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून,...

आरएसएस पर कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद, इंडी गठबंधन अवसरवाद से प्रेरित: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पंजीकरण को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत