टीएमएच में मरीज के परिजन से सुरक्षा कर्मियों ने की मारपीट

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के मुख्य गेट पर मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों और एक मरीज के परिजन के बीच मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ लिया और लोगों में आक्रोश फैल गया।

जानकारी के अनुसार, धातकीडीह निवासी एक युवक अपने अस्पताल में भर्ती पिता को डिस्चार्ज कराने के लिए टीएमएच पहुंचा था। इसी दौरान मुख्य गेट पर तैनात एसआईएस के सुरक्षाकर्मियों ने उसे हेलमेट पहनने को लेकर टोक दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने युवक के साथ हाथापाई करते हुए उसकी पिटाई कर दी।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अस्पताल के मुख्य गेट को जाम कर दिया। इस वजह से कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित हो गया और अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना प्रभारी अशोक दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और उन्हें थाना ले जाया गया। साथ ही टाटा स्टील के सुरक्षा प्रभारी सुनील झा को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर समझौता करा दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में पूछताछ के बाद मामले को खत्म कर दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खराब सड़कों और फुटपाथों पर तेजस्वी सूर्या का हमला, ‘ओपन स्ट्रीट्स बेंगलुरु’ अभियान शुरू करने की मांग

बेंगलुरु, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु की जर्जर सड़कों, गड्ढों और बदहाल फुटपाथों को लेकर राज्य...

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड संरक्षण परियोजना को बड़ी सफलता, तीन नए चूजों के जन्म से संख्या बढ़कर 94 हुई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके भारत के दुर्लभ पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) के संरक्षण अभियान को एक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

किस-किस ने छोड़ी टीएमसी, अभी औपचारिक ऐलान नहीं: कीर्ति आजाद

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कीर्ति आजाद ने पार्टी में चल रही अटकलों और बागी रुख को लेकर सख्त बयान...

पश्चिम बंगाल से निवेश का न्योता, आदित्यपुर के उद्योगपति होंगे शामिल

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों को पश्चिम बंगाल में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया है। कोलकाता में मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में निवेश अवसरों और औद्योगिक सहयोग पर चर्चा होगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत