जमशेदपुर के गोलमुरी में फल कारोबारी की हत्या के विरोध में बवाल, दो अपराधी गिरफ्तार

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर। गोलमुरी के फल कारोबारी कन्हैया यादव की हत्या के विरोध में आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से किया गया सड़क जाम गुरुवार को छह घंटे बाद समाप्त हो गया। सुबह से टिनप्लेट गोलचक्कर पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। इससे यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

दोपहर में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के मौके पर पहुंचने और ठोस कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। अधिकारियों के समझाने और भरोसा दिलाने के बाद परिजन जाम हटाने पर सहमत हुए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

ग्रामीण एसपी ने परिजनों को बताया कि हत्याकांड में अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की कई टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं, जबकि कुछ टीमें जमशेदपुर से बाहर भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को गोलमुरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कन्हैया यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से परिजन आरोपित की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भारत टेक्स 2026 का शुभारंभ, 130 देशों के खरीदारों की भागीदारी से भारत बना वैश्विक टेक्सटाइल मंच

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में देश के सबसे बड़े वैश्विक...

सीएसडी में बड़े बदलाव की तैयारी: डिपो होंगे हाईटेक, सैनिकों को बेहतर सुविधाएं

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कैंटीन सर्विसेज विभाग (सीएसडी) की 80वीं नियंत्रण बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण पहलुओं...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

Jamshedpur: टाटा स्टील और टाटा क्लासएज के खेल उत्कृष्टता शिविर का समापन, नासिक के विद्यार्थियों ने सीखी विश्वस्तरीय ट्रेनिंग

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील और टाटा क्लासएज के संयुक्त तत्वावधान में मराठा विद्या प्रसारक समाज (एमवीपीएस), नासिक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित...

Jamshedpur News: सरयू राय ने मानगो नगर निगम से कहा- 13 करोड़ की 38 लंबित योजनाओं का काम एक सप्ताह में शुरू करें

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से करीब 13 करोड़ रुपये की 38 लंबित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत