नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 : उम्मीदवारों समेत क्षेत्र के सभी लोगों को जमा करना होगा शस्त्र

पूर्वी सिंंहभूम के मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में होना है चुनाव

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गठित सभी कोषांग के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

उम्मीदवारों सहित क्षेत्र के सभी लोगों का शस्त्र जमा करने की कार्रवाई करने, उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार की अनुमति सुविधा के लिए सिंगल विंडों सुविधा प्रारंभ करने, उड़नदास्ता टीम को सक्रिय कर निगरानी बढ़ाने तथा कार्रवाई करने, मतदान केन्द्रों में मुलभुत सुविधा का सर्वे कर व्यवस्था ीठीक करने मतदान के दिन पोलिंग पार्टी के सुविधा के लिए निर्वाध बिजली तथा माता समिति के माध्यम से भोजन की व्यवस्था कराने एवं मतदान से 12 दिन पूर्व मतदाता पर्ची घर- घर वितरण कराने का भी निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कोषांग अपने अपने दायित्व का निर्वाहन जिम्मेवारी से करें, निर्वाचन कार्य में लापरवाही की कोई गुंजाईश नहीं है। निर्वाचन कार्य टीम भावना, आपसी समन्वय तथा आयोग के दिशानिर्देश में किया जाना है।

इस अवसर पर निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने हेतु प्रतिनियुक्त मानगो नगर निगम के व्यय प्रेक्षक श्री स्वामीनाथन, सामान्य प्रेक्षक जितेन्द्र कुमार देव, जुगसलाई नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक राजेश कुमार साह, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, एडीएम एसओआर राहुल जी आनंद जी सहित सभी कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक में निर्वाचन कोषांग को आयोग के दिशा निर्देश एवं प्रेक्षकों की निगरानी में मतदान व मतगणना प्रक्रिया कराने का निर्देश दिया। कार्मिक कोषांग को चुनाव डयूटी के लिए कर्मियों की पोर्टल पर इंट्री करें तथा निर्धारित तिथि को चुनाव कार्य में लगाने से पूर्व रेंडमाईजेशन करने का निर्देश दिया। चुनाव कार्य से मुक्त करने हेतु समर्पित आवेदन के निष्पादन हेतु मेडिकल बोर्ड का गठन करें। व्यय प्रेक्षके कोषांग को निर्धारित तिथि की सूचना उम्मीदवारों को देते हुए निर्वाचन व्यय का लेखा संधारण कराने का निर्देश दिया। सामग्री कोषांग को जरूरी सामग्री का आकलन करते हुए स्थानीय स्तर पर अन्य सामग्रीयों की आपूर्ति स्थानीय स्तर से सुनिश्चित करने तथा पोलिंग पार्टी, रवानगी तथा मतपेटिका प्राप्ति स्थल, मतगणना कक्ष का भौतिक सत्यापन करने को कहा। परिवहन कोषांग को आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त संख्या में छोटी बड़ी गाड़ियों का वीएमएस पोर्टल पर वाहन प्रबंधन करने का निर्देश दिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

खान सर-ज्ञान बंधु कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव की सीएम सम्राट चौधरी को चिट्ठी, सीबीआई जांच की मांग

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित खान सर और ज्ञान बंधु कोचिंग से जुड़े विवाद को लेकर राजनीति तेज हो...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

घाघीडीह सेंट्रल जेल में सुरक्षा में बड़ी सेंध, महिला मुलाकाती ने बनाया बंद अपराधियों का वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच के बावजूद एक...

कन्हैया कुमार का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप, बोले- शिक्षा व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार

झारसुगुडा, 10 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के संबलपुर में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखे आरोप...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत