कदमा में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। कदमा थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी कट्टा, देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि 22 जनवरी 2026 की रात वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि कदमा फार्म एरिया रोड नंबर-04 के आसपास कुछ युवक हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। संदिग्ध युवकों को देख पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान कदमा फार्म एरिया स्टाफ क्वार्टर के पास 3 से 4 युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े पाए गए। पुलिस टीम को देखते ही सभी युवक भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और दो अपराधियों को हथियार के साथ दबोच लिया, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राहुल भगत उर्फ छोटा लालू (उम्र 22 वर्ष), ऋतिक सोय (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी तलाशी के दौरान हथियार और कारतूस बरामद किया गया। राहुल भगत के पास से एक देसी कट्टा, ऋतिक सोय के पास से एक देसी पिस्टल,मैगजीन में लोड पांच जिंदा गोली बरामद की गई है।

लूट की घटना में भी संलिप्तता

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारों अपराधी हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि 21 जनवरी 2026 की रात कदमा के रामजनमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में भी इनकी संलिप्तता रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से लूट, चोरी और गृहभेदन के कई मामले दर्ज हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पोटका हरिणा मेला 15 जून से, भोक्ताडांग लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज

पोटका : रजो संक्रांति के अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला का शुभारंभ 15 जून से मुक्तेश्वर धाम मंदिर प्रांगण...

हिमाचल: स्वच्छता अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा, चौड़ा मैदान में अंबेडकर प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने शनिवार सुबह अपने शिमला दौरे के दौरान चौड़ा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत