मानगो को स्वच्छ और आदर्श नगर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए मानगो नगर निगम

जनता दल यूनाइटेड, पूर्वी सिंहभूम की जिला इकाई ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को लेकर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। जनता दल यूनाइटेड, पूर्वी सिंहभूम की जिला इकाई ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए पानी, साफ-सफाई, नाली, स्ट्रीट लाइट और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है।

पार्टी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मानगो क्षेत्र में आबादी तेजी से बढ़ी है, लेकिन उसके अनुरूप सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया है।

नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे जलजमाव और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट खराब रहने से रात के समय लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है, वहीं असामाजिक गतिविधियों का भी डर बना रहता है।

पेयजल संकट को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई है। कई मोहल्लों में पानी देर रात या बहुत कम समय के लिए आता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। जर्जर पाइपलाइन और कम दबाव के कारण कई घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता।

इसके अलावा कचरा उठाव की व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, और साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी मांग की गई है। पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि मानगो को स्वच्छ और आदर्श नगर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सरयू राय का फेसबुक लाइव आज : जमशेदपुर से रांची तक हड़कंप, क्या आज होगा कोई बड़ा धमाका?

जमशेदपुर:झारखंड की राजनीति के 'जायंट किलर' और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय आज (सोमवार, 15 जून) शाम 4:30 बजे फेसबुक पर लाइव आ...

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गम्हरिया गुरुद्वारा में छबील, चना व शर्बत का हुआ वितरण

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित गुरुद्वारा में सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत