मस्ती की पाठशाला के बच्चों को एयर इंडिया एक्सप्रेस के सहयोग से जॉय फ्लाइट अनुभव प्रदान करने की पहल

~ टाटा स्टील फाउंडेशन ने 150 बच्चों को पहली बार हवाई यात्रा का अनुभव कराया ~

जमशेदपुर : मस्ती की पाठशाला के बच्चों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से एक विशेष जॉय फ्लाइट अनुभव प्रदान करने की पहल ही गयी। इस पहल का उद्देश्य मौजूदा त्योहारों के मौसम की खुशी, उत्साह और जादू को जीवंत करना था। कई बच्चों के लिए यह जीवन में एक बार मिलने वाला अनोखा अनुभव रहा। यह पहल एयर इंडिया एक्सप्रेस और टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच बच्चों और समुदायों के लिए सार्थक अवसर सृजित करने की साझेदारी की शुरुआत को भी दर्शाती है।

लगभग 150 बच्चों ने टाटा स्टील फाउंडेशन के शिक्षकों और सहयोगियों के साथ रांची में एक विशेष रूप से तैयार किए गए विमानन अनुभव का आनंद लिया। दिन की शुरुआत सुबह-सुबह हुई, जब जमशेदपुर स्थित मस्ती की पाठशाला के परिसरों से बच्चों को बसों के माध्यम से बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची ले जाया गया।

आगमन के बाद बच्चों की एयर इंडिया एक्सप्रेस के नामित पायलटों और केबिन क्रू सदस्यों के साथ प्री-फ्लाइट संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र ने बच्चों को विमानन क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों से मिलने, उनसे सवाल पूछने और अपने भविष्य के सपनों को और ऊंची उड़ान देने का एक दुर्लभ अवसर प्रदान किया। दोपहर 12:30 बजे बच्चों ने 45 मिनट की जॉय फ्लाइट की यात्रा शुरू की, जो अधिकांश बच्चों के लिए जीवन की पहली उड़ान थी। यह यात्रा उन्हें सुरक्षित, प्रेरणादायक और अविस्मरणीय रूप से विमानन की दुनिया से परिचित कराने वाली रही। उड़ान के दौरान परोसे गए भोजन ने इस अनुभव को और भी खास बना दिया और उत्सव जैसा माहौल बना दिया। इस पहल में टाटा स्टील फाउंडेशन ने आईटीआई तमाड़ में स्थल और भोजन की व्यवस्थाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान किया।

जॉय फ्लाइट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक सिंह ने कहा, “मस्ती की पाठशाला के बच्चों को उनकी पहली हवाई यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ सहयोग करके हमें अत्यंत खुशी हो रही है। बच्चों की आंखों में दिखने वाला उत्साह और आश्चर्य यह याद दिलाता है कि ऐसे क्षण उनके जीवन पर कितना गहरा प्रभाव डाल सकते हैं। इस तरह के अनुभव यह भी सुदृढ़ करते हैं कि विमानन केवल स्थानों को जोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रा के रोमांच और जादू से भी जुड़ा हुआ है।”

इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय ने कहा, “टाटा स्टील फाउंडेशन में शिक्षा और बच्चों के समर्थन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता मस्ती की पाठशाला जैसे संस्थानों को सशक्त बनाने के प्रयासों से प्रेरित है, जो जमीनी स्तर पर सीखने और आकांक्षाओं को पोषित करते हैं। बच्चों को पहली बार विमानन क्षेत्र का अनुभव करते देखना हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय रहा, जिसने उनके लिए नई संभावनाओं और सपनों के द्वार खोले। एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ यह सहयोग बच्चों और समुदायों के लिए सीखने के अवसर सृजित करने और सकारात्मक परिणाम लाने की दिशा में एक साझेदारी की शुरुआत है।”

यह पहल बच्चों को केंद्र में रखकर यादगार और प्रभावशाली अनुभव गढ़ने की साझा प्रतिबद्धता को उजागर करती है तथा आने वाले वर्षों में एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ निरंतर और सशक्त साझेदारी की मजबूत नींव रखती है—ताकि मिलकर बच्चों के जीवन में प्रेरणा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का संचार किया जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: सीआरपीएफ और पुलिस ने नक्सल प्रभावित गया में हथियार बरामद किए

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। लुतुआ...

'पुनीत जीवन' के रक्तदान शिविर में 4 घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह

विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 'पुनीत जीवन' द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में चार घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर से ब्लड सेंटर को बड़ी राहत मिली।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पूर्वी सिंहभूम जिले के कमलपुर में दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से दो गोवंश बरामद, तस्करी की आशंका; चालक फरार

जमशेदपुर: प्रशासन की सख्ती के बावजूद झारखंड में गोवंश की तस्करी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले के कमलपुर थाना...

अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील

बेंगलुरु, 16 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को नए ग्रेजुएट हुए मेडिकल प्रोफेशनल्स से अपील की कि वे अपनी सेवाएं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत