धान अधिप्राप्ति जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, किसानों से की सरकारी केंद्रों पर ही धान विक्रय की अपील

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिले में धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को लेकर किसानों को जागरूक करने हेतु विशेष धान अधिप्राप्ति जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 दिसंबर से धान खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, ऐसे में किसान किसी भी प्रकार के बिचौलियों के झांसे में न आएं और सरकारी धान अधिप्राप्ति केंद्रों में ही उचित समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री करें।

गौरतलब है कि वर्ष 2025-26 में सरकार द्वारा 2,450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद की जा रही है। जिले में इस वर्ष 6 लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत कुल 54 धान अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से किसानों से धान की खरीद की जाएगी। साथ ही धान के प्रसंस्करण एवं भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 20 राइस मिलरों को टैग किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों को धान अधिप्राप्ति से जुड़ी समस्त जानकारी दी जाएगी, जिसमें पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, भुगतान प्रक्रिया एवं समयसीमा से संबंधित जानकारी शामिल है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी केंद्रों पर धान विक्रय करने से किसानों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत उचित मूल्य प्राप्त होगा तथा भुगतान भी सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा। उपायुक्त ने किसानों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित प्रखंड या जिला स्तर के पदाधिकारियों से संपर्क करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

परसुडीह में टाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की हाईवा की चपेट में आकर मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की

जमशेदपुर: शहर में सड़क हादसों में मौत का दौर जारी है। रविवार भुइयांडीह बस स्टैंड के गेट नंबर 5 के समीप सड़क पार कर...

बिहार : पूर्णिया में हाईवे पर हुई टक्कर में डंपर ड्राइवर की मौत

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बिहार के पूर्णिया जिले में डगरुआ पुलिस स्टेशन के इलाके में बरसोनी टोल प्लाजा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत