जमशेदपुर के तौकीर हत्याकांड मामले में अयान गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस को मिली कामयाबी

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉकनंबर 2 में मो तौकीर उर्फ गोरा की हत्या करने वाले आरोपी मसूद इकबाल उर्फ अयान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया है। वहीं घटनास्थल से छह खोखा भी बरामद किया गया है। शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि तौकीर और अयान के बीच पुराना विवाद रहा है। सितंबर में तौकीर ने अयान पर चापड़ से हमला किया था। इसी बात को लेकर तौकीर की हत्या की गई है।

सिटी एसपी ने बताया कि घटना के वक्त सभी कार से पहुंचे थे और तौकीर पर हमला शुरू कर दिया। अयान ने अपने पिस्तौल से छह की छह गोलियां तौकीर पर चला दी। इसके बाद चापड़ से भी हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। इसी बीच अयान को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।

तौकीर पर भी हत्या और रंगदारी मांगने जैसे कई मामले दर्ज हैं। इसी साल उस पर कुल तीन मामले दर्ज किए गए। फिलहाल अयान को जेल भेजा गया है वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा कर रही विद्वेषपूर्ण राजनीति, राम मंदिर दान-पत्र चोरी की निष्पक्ष जांच हो: रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 19 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने गुरुवार को विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पश्चिम...

बिहार में 21 जून को चलेंगी ‘परीक्षा स्पेशल’ ट्रेनें, नीट अभ्यर्थियों के लिए दानापुर मंडल ने की घोषणा

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर मंडल ने 21 जून...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

रांची में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों ने दो पेट्रोल बम फेंके, जांच में जुटी पुलिस

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत