झारखंड के सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट, गुमला में सबसे कम 6.6 डिग्री तापमान

रांची। मौसम विभाग ने झारखंड के सात जिलों में शीतलहर को अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया है। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों के लिए मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक ‘येलो अलर्ट’जारी किया गया है।

सोमवार सुबह गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोहरदगा में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रांची में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

खूंटी शहर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में 8.6 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज में 8.8 डिग्री सेल्सियस और सरायकेला-खरसावां में 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पारे में गिरावट आई।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, “पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा। पिछले 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति भी दर्ज की गई।”

मंगलवार से राहत मिलने की उम्मीद : उन्होंने बताया कि पूर्वी हवाओं के आने से मंगलवार से गिरते पारे से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है, जो बंगाल की खाड़ी से कुछ नमी भी लाएंगी।

उन्होंने आगे कहा, “अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और उसके बाद अगले दो दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वीमेंस प्रीमियर लीग में डब्ल्यूपीएल मेगा नीलामी में दीप्ति सबसे महंगी खिलाड़ी, चरणी और केर को भी अच्छे दाम

Women's Premier League : भारत की स्टार हरफनमौला दीप्ति शर्मा महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी बनी। वहीं वनडे विश्व...

दृष्टि सेवा महा अभियान : आनंद मार्ग ने 10 मोतियाबिंद रोगियों का कराया फेको सर्जरी

जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 10 मोतियाबिंद रोगियों 1 महीने के अंतराल में दोनों आंख का...

अभिमत

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्त दान शिविर

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्तदान शिविर का आयोजन। समाजसेवी के रक्तदान विषयक प्रेरक विचार और जन जागरूकता के लिए विशेष पहल।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के भुइयांडीह में स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के समीप अतिक्रमण हटाने के विरोध में बस्तीवासियों ने किया सड़क जाम

केंद्रीय बस्ती विकास कल्याण समित की पहल के बाद हटा जाम, चेतावनी दी- मुआवजा नहीं मिला तो भुगतना होगा गंभीर परिणाम जमशेदपुर : शहर के...

सिख इतिहास में बाबा जीवन सिंह की अहम भूमिका : गिल

जमशेदुपर : सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की 350 वीं शहादत को मुख्य रखते हुए रंगरेटा महासभा के सभी पदाधिकारी एवं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading