जमशेदपुर; गोलमुरी थाना अंतर्गत हिन्दू बस्ती स्थित भारत रेडीमेड कपड़ा गोदाम में बीती रात आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीती रात 12 बजे कुछ अज्ञात युवकों की गतिविधि गोदाम के पास देखी गई थी।
लोगों को शक है कि इस घटना को अंजाम उन्हीं युवकों ने दिया हैं7 दुकान के मालिक निहाल ने बताया कि सुबह 4 बजे स्थानीय लोगों के द्वारा फोन पर उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी मिली थी। जब पहुंचा तो देखा आधे से ज्यादा दुकान में रखे कपड़ा पूरी तरह जल कर खाक हो गया। जिसकी कीमत 25 लाख रुपए थी।
उसके बाद दमकल की गाड़िया पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल आग कैसे लगी, किसने लगाया यह तो जांच का विषय है, लेकिन इस आग ने एक व्यापारी की जीवनभर की कमाई को खत्म कर दिया।
आस पास के लोगों का कहना था कि गोलमुरी क्षेत्र में नशेड़ी गैंग पूरी तरह से सक्रिय है और उनलोगों के द्वारा कभी किसी की गाड़ी का शीशा तोड़ देना तो कभी मारपीट और झगड़ा करना आम हो चुका है।
