सीतामढ़ी में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है

सीतामढ़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के सीतामढ़ी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है। पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है। चारों तरफ ये चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है, एनडीए को चुना है। बिहार की बहनों-बेटियों ने भी एनडीए की रिकॉर्ड जीत पक्की कर दी है। उन्होंने कहा कि हम आज सीतामढ़ी में जो माहौल देख रहे हैं, वो दिल को छूने वाला है। ये माहौल भी इस बात का संदेश दे रहा है कि – “नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार।” उन्होंने कहा कि आप लोगों ने अच्छे-अच्छों की नींद उड़ा दी है। यही तो जनता-जनार्दन की ताकत होती है। मां सीता की इस पुण्य भूमि पर मैं आया हूं, ये भी बड़ा सौभाग्य है। मुझे 5-6 साल पहले का आज का ही दिन याद आता है। वो तारीख थी 8 नवंबर, 2019, जब माता सीता की इस धरती पर मैं आया था और यहां से अगले दिन मुझे पंजाब में करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए निकलना था। अगले ही दिन सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या पर फैसला भी आना था। मैं मन ही मन प्रार्थना कर रहा था कि सीता मैया के आशीर्वाद से फैसला रामलला के पक्ष में ही आए। जब सीता माता की धरती से प्रार्थना की जाए, वो कभी विफल नहीं जाती है। ऐसा ही हुआ, सुप्रीम कोर्ट ने रामलला के पक्ष में ही फैसला दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि आज मां सीता की इस पुण्य भूमि पर आया हूं, आपका आशीर्वाद ले रहा हूं, तो इतने उत्साह से भरे लोगों के बीच वो दिन याद आना स्वाभाविक है। मां सीता के आशीर्वाद से ही बिहार विकसित बिहार बनेगा। ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले सालों में बिहार के बच्चों का भविष्य क्या होगा, आपकी संतानों का भविष्य क्या होगा। इसलिए ये चुनाव बहुत अहम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “राजद बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहता है, यह उनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ दिखाई देता है। आप जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए। आप कांप जाएंगे कि ये क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं। राजद के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है, वो बच्चे कह रहे हैं कि वे रंगदार बनना चाहते हैं। बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं बन सकता, हमारा बच्चा इंजीनियर बनेगा, डॉक्टर बनेगा, वकील बनेगा, जज बनेगा।”
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “जंगलराज का मतलब है कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार और करप्शन। ये कुसंस्कार से भरे लोग हैं, ये कुशासन चाहते हैं। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेताओं ने बिहार को सामाजिक न्याय और विकास का विश्वास दिया था, लेकिन जंगलराज आते ही बिहार में बर्बादी का दौर शुरू हो गया। राजद ने बिहार में विकास के पूरे माहौल ही खत्म कर दिया।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

केरल: पहली बार बजट पेश करेंगे सीएम सतीशन, कर्ज के बीच संतुलन होगी सबसे बड़ी चुनौती

तिरुवनंतपुरम, 18 जून (आईएएनएस)। केरल की राजनीति और वित्तीय इतिहास में शुक्रवार को एक अहम क्षण दर्ज होने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री वी.डी....

ग्रामीण सड़कों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में 26,474 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य, 18,907 करोड़ रुपए का...

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण सड़क संपर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

साकची में दिव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन

साकची के श्री महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन हुआ। 14 जून को पूर्णाहुति हवन और भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा।

सरायकेला के आमदा में 1 किलो 54 ग्राम गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

सरायकेला : सरायकेला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत