जमशेदपुर के सोनारी भूतनाथ मंदिर प्रांगण में भव्य कलश यात्रा के साथ 6 दिनी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ

  • 701 महिलाओं ने मंगल पाठ में सजाया दादी राणी सती का दरबार, सूरत से आईं सुरभि बिरूजका ने बांधा समां
  • नारायणी सेवा ट्रस्ट ने कराया मंदिर निर्माण, 300 से अधिक भक्तों ने लिया कलश यात्रा में हिस्सा


जमशेदपुर। झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में शनिवार को नारायणी सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा निर्मित श्री श्री राणी सती दादी जी, लखदातार श्री श्याम प्रभु एवं सालासर श्री बालाजी महाराज मंदिर के छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई।

कलश यात्रा का शुभारंभ सोनारी कपाली घाट से हुआ, जहां यजमान प्रीति-विजय मित्तल ने पूजा-अर्चना की और वाराणसी से आए विद्वान पंडित दीपक पुरोहित ने विधि-विधान से पूजन कराया।
कलश यात्रा में लगभग 300 से अधिक भक्त शामिल हुए,जिसमें 108 महिलाएं कलश और 101 पुरुष निशान लेकर चल रहे थे। यात्रा भूतनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

पहले दिन दादी राणी सती का मंगल पाठ, 701 महिलाएं हुईं शामिल
पहले दिन दोपहर 3.30 बजे से श्री श्री राणी सती दादी जी का भव्य मंगल पाठ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर 701 से अधिक महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी चूंदड़ी में सजीधजी शामिल हुईं।

मंगल पाठ की पूजा एवं ज्योत प्रज्ज्वलन का कार्य कृष्णा–राजकुमार संघी ने किया, जबकि पंडित विपिन पांडेय ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।
कार्यक्रम स्थल पर श्री राणी सती दादी जी का भव्य दरबार सजाया गया था।

भजनों की मधुर प्रस्तुति से गूंजा मंदिर परिसर
कार्यक्रम में सूरत से आमंत्रित भजन गायिका सुरभि बिरूजका ने
“झुंझुनू वाली दादी ए बुलावा थाणे आज…”,
“दादी जी थारो खूब करा श्रृंगार…”,
“सावन की बरसे बदरिया भींगे मां की चुनरिया…”
जैसे भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
दादी मां के जन्म उत्सव, चुनड़ी उत्सव और गजरा उत्सव के दौरान
महिलाएं भक्ति रस में झूम उठीं।

आठ पंडित करा रहे पूजन, रविवार को भी होगा भजन कार्यक्रम
पूरे आयोजन में वाराणसी से आए आठ विद्वान पंडित पूजन करा रहे हैं।
पहले दिन बीस यजमान दंपतियों ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की।
आयोजन को सफल बनाने में राजकुमार संघी, राजकुमार चंदुका, कैलाश सरायवाल, ललित सरायवाला, विजय मित्तल, राजेश गर्ग, बिमल गुप्ता, संदीप मित्तल सहित कई श्रद्धालुओं का योगदान रहा।

रविवार, 2 नवम्बर को सुबह 8 बजे पूजन और शाम 6 बजे से
श्याम भक्तों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

शैक्षणिक संस्थान शिक्षा के केंद्र, राजनीतिक मंच नहीं: फखरुल चंद हसन

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल चंद हसन ने शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा...

विजिलेंस की कार्रवाई, जारपाडा पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 13 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के अंगुल जिले स्थित जारपाडा पुलिस स्टेशन में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) सीता नायक को रिश्वत लेते हुए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत