बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र, समुद्री चक्रवात की आशंका, ओडिशा के सभी जिले अलर्ट पर, कोल्हान में भी होगी बारिश

जमशेदपुर, भुवनेश्वर : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र रविवार को और अधिक गहरा हो गया। यह धीरे-धीरे पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण ओडिशा सरकार ने सभी 30 जिलों को अलर्ट पर रखा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ओडिशा में 28 और 29 अक्टूबर को बहुत भारी से लेकर अति भारी बारिश होगी।

इधर मौसम विभाग ने झारखंड में भी 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे। कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों समेत सिमडेगा में भी कहीं-कहीं बारिश होगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा के 5 जिलों मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़, गजपति व गंजाम के लिए रेड अलर्ट और कई अन्य जिलों के लिए ओरेंज-येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ओडिशा के सभी बंदरगाहों पर दूरस्थ चेतावनी संकेत संख्या-एक (डीसी-ए) प्रदर्शित किया है और मछुआरों को 29 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। अधिकारी लाउडस्पीकर और मेगाफोन का इस्तेमाल करके समुद्र में गए मछुआरों को सचेत कर रहे हैं और उनसे तुरंत किनारे पर लौटने का आग्रह कर रहे हैं।

प्रशासन सभी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि राज्य के सभी 30 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है और बचाव एवं राहत कार्यों के लिए कर्मचारी और प्रशासन तैयार है। मंत्री ने कहा कि जिला कलेक्टरों को आसन्न भारी वर्षा के कारण निचले इलाकों समेत उन जगहों से लोगों को निकालने का निर्देश दिया गया है, जहां तेज हवाओं से लोगों के प्रभावित होने की संभावना है।

दक्षिणी और तटीय क्षेत्रों के 7 जिलों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। गजपति की जिला कलेक्टर मधुमिता ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और असुरक्षित लोगों का पुनर्वास शुरू कर दिया गया है। असुरक्षित इलाकों और कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सभी आंगनवाड़ी केंद्र व स्कूल 30 अक्टूबर तक बंद रहेंगे और जिले में ओडीआरएएफ की दो टीम तैनात की गई हैं। पुरी प्रशासन ने आसन्न चक्रवात के मद्देनजर 27, 28 और 29 अक्टूबर को समुद्र तटों पर पर्यटकों के पहुंचने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

आईएमडी ने कहा कि आज सुबह 8.30 बजे, यह मौसम प्रणाली अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर से लगभग 620 किलोमीटर पश्चिम में, तमिलनाडु के चेन्नई से 780 किलोमीटर, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, काकीनाडा से 830 किलोमीटर और ओडिशा के गोपालपुर से 930 किलोमीटर दूर स्थित थी। दोपहर एक बजे जारी बुलेटिन में कहा गया, ‘‘इसके लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार के मंत्री निशांत कुमार की पटना में ललन सिंह से हुई मुलाकात

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में सोमवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिली, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय...

ओमान के पास भारतीय क्रू वाले शिप ‘लियाकी फ्रीडम’ पर हमले की खबर फर्जी, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले शिप 'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबरों को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत