राजद के सासाराम प्रत्याशी को डकैती मामले में गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 21 वर्ष पुराना है मामला

गढ़वा : बिहार चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दौरान एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। झारखंड की गढ़वा पुलिस ने बिहार के रोहतास पुलिस के सहयोग से सासाराम से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सत्येंद्र शाह को गिरफ्तार कर लिया। सत्येंद्र शाह सासाराम अनुमंडल कार्यालय में नामांकन करने पहुंचे थे। नामांकन प्रक्रिया पूरा करने के बाद रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार कर झारखंड की गढ़वा पुलिस सौंप दिया।

प्रत्याशी की गिरफ्तारी के बाद कुछ देर के लिए लोग सकते में आ गए। सत्येंद्र शाह को गिरफ्तार करने के बाद गढ़वा लाया गया जहां रात में हीं उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार ने दूरभाष पर बताया कि सत्येंद्र शाह के खिलाफ 2004 में गढ़वा में एफआईआर दर्ज हुआ था। सत्येंद्र शाह कांड संख्या 320/2004 के आरोपी है। यह मुकदमा डकैती से जुड़ा हुआ है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में वारंट पहले से जारी था। वहीं इस केस के आईओ प्रमोद केशरी ने बताया कि यह वारंटी था जिसे डकैती मामले में बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर गढ़वा पुलिस को सौंपा है। यह चुनाव लड़ने वाले थे ।

वहीं सोमवार को झारखंड सरकार का नेतृत्व कर रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं महागठबंधन के घटक दलों के बीच विवाद भी सामने आया था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार के मंत्री निशांत कुमार की पटना में ललन सिंह से हुई मुलाकात

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में सोमवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिली, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय...

झारखंड: रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत

रामगढ़ (झारखंड), 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक बंद पड़ी कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान जहरीली गैस सूंघने से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत