पश्चिमी सिंहभूम : सारंडा वन क्षेत्र के मनोहरपुर से कोलबोंगा जाने वाली सड़क पर नक्सलियों के गिराए पेड़, आवागमन ठप

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने सारंडा वन क्षेत्र के मनोहरपुर से कोलबोंगा की ओर जानेवाली मुख्य सड़क पर दो बड़े- बड़े पेड़ को काटकर गिरा दिया है। सड़क जाम है, आवागमन बाधित है। कहीं-कहीं रास्ते को खोद भी दिया गया है।

सड़क पर गिराए गए पेड़ों में नक्सलियों ने बैनर भी लगाए हैं। फिलहाल इस सड़क पर आवागमन ठप हो गया है। बता दें कि इससे पूर्व बुधवार को नक्सलियों ने सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुदलीबाद गांव में स्थित बीएसएनएल टॉवर को जला दिया गया था। साथ ही इसी क्षेत्र के कुदलीबाद से करिया जाने वाली सड़क को भी नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया है।

बता दें कि ऑपरेशन कगार के विरुद्ध भाकपा माओवादी नक्सली प्रतिशोध पखवाड़ा मना रहे हैं। यह हिंसा उसी के तहत किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत है। दूसरी ओर सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, केंद्र ने बदले नियम (लीड)

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए कफ सिरप सहित सिरप आधारित दवाओं की...

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में एनडीए के विधायक 18 जून तक एक साथ रहेंगे, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड भाजपा : प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी, देखें 19 नेताओं के नाम व मोबाइल नंबर

-भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान, 19 नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी _ राजनीतिक चुनौतियों के लिए भाजपा तैयार, नई प्रवक्ता सूची जारी _झारखंड भाजपा...

बिहार में मुखिया 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भ्रष्टाचार के मामले को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में ब्यूरो की एक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत