जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका प्रखण्ड की पीडीएस दुकानों के खिलाफ कार्डधारियों में आक्रोश। राशन नहीं मिलने पर आक्रोशित कार्डधारी सड़क पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि उनके हिस्से का राशन, चावल , दाल धोती_ साड़ी नहीं मिल पा रहा है। पीडीएस दुकान से समय पर राशन नहीं मिलने से खफा मानपुर गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र के राशन डीलर मकर महाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।व सड़क पर उतर कर महिलाओं ने राशन डीलर बदलने की मांग की। उनका कहना है कि डीलर को जल्द से जल्द बदला जाए।

