नारायण आईटीआई के दीक्षांत समारोह में 70 छात्रों को मिला प्रमाण पत्र

जमशेदपुर : नारायण प्राइवेट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, भालोटिया हॉल, साउथ पार्क में किया गया। इस अवसर पर 70 छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, आज की चुनौतियों को पार करते हुए, कल को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम आपने बढ़ाया है। आप सभी को शुभकामनाएं।

संस्थान के निदेशक जटाशंकर पांडे ने बताया कि इस डिप्लोमा के तहत छात्रों को औद्योगिक सुरक्षा, जोखिम प्रबंधन, आपदा नियंत्रण, और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।

टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा—> “भगवान शंकर को लक्ष्य मानते हुए कर्म के पथ पर अग्रसर रहें। औद्योगिक प्रगति की नींव सुरक्षा पर टिकी होती है। यह संस्थान भविष्य में मिल का पत्थर बनेगा।”

इस मौके पर एशिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा “यह संस्थान न केवल शिक्षा दे रहा है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में योग्य प्रतिभाओं को तैयार कर रहा है।” चैंबर के उपाध्यक्ष सह भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी ने समारोह में उपस्थित छात्रों के संबोधन की सराहना के साथ-साथ छात्रों को उत्साह बढ़ाते हुए संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे की जमकर तारीफ की

दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रों में उत्साह चरम पर था। यह समारोह न केवल उनकी मेहनत और समर्पण का सम्मान था, बल्कि एक उज्जवल भविष्य की शुरुआत भी। समारोह को सफल बनाने में स्वदिष्ट कुमार, निखिल कुमार हरि साहू अनिकेत कश्यप देवाशीष मंडल शुभम साहू

मंच का संचालन स्वदिष्ट कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर कुमार  राहुल ने किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

नीट री-टेस्ट की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर अन्नामलाई ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों पर बढ़ेगा परीक्षा का दबाव

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने 21 जून को दोबारा होने वाली नीट परीक्षा को लेकर...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत