हिमांशु हत्याकांड : झूठे मुकदमों से भाजपा नहीं डरेगी, लोकतांत्रिक तरीके से होगा संघर्ष : पूर्णिमा

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेपुर। टेल्को थाना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में सोमवार रात टेल्को सेक्टर मार्केट में पार्टी की हुुयी बैठक। विधायक पूर्णिमा साहू ने स्पष्ट कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान में विश्वास रखने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि यदि झूठे मुकदमों के जरिए कार्यकतार्ओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया गया तो भाजपा संवैधानिक और लोकतांत्रिक दायरे में रहकर व्यापक जनआंदोलन करेगी। विधायक पूर्णिमा साहू ने टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी को पूरी तरह निराधार, मनगढ़ंत और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन को अपराध का रूप देकर भाजपा नेताओं और कार्यकतार्ओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उनका आरोप था कि प्राथमिकी में कई ऐसी गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं, जिनसे संबंधित कोई घटना न तो बंद के दौरान सामने आई और न ही किसी प्रशासनिक अथवा मीडिया रिपोर्ट में उसका उल्लेख हुआ। इससे स्पष्ट है कि राजनीतिक दबाव में भाजपा कार्यकतार्ओं को प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में 3 जुलाई को शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, हिमांशु हत्याकांड और बढ़ते अपराधों के विरोध में आयोजित जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला महामंत्री जितेंद्र राय, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण सहित 18 भाजपा नेताओं और कई अज्ञात कार्यकतार्ओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की प्रतियों का अध्ययन किया गया तथा आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि पार्टी ने पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जमशेदपुर बंद का आयोजन किया था, लेकिन सरकार के इशारे पर प्रशासन ने झूठे मुकदमे दर्ज कर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सभी नेताओं और कार्यकतार्ओं के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी भी प्रकार के राजनीतिक उत्पीड़न का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा।

प्रतिनिधिमंडल दर्ज प्राथमिकी से निराधार धाराएं हटाने तथा शहर में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग करेगा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, मनोज सिंह, कल्याणी शरण सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Tata Steel Zoological Park में वन महोत्सव 2026 का समापन, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 90 से अधिक विद्यार्थियों ने किया...

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में वन महोत्सव 2026 का समापन पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुआ। ‘एक पेड़ माँ के नाम’...

जमशेदपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बोले सरयू राय, राजनीति में सभी विचारधाराओं का अध्ययन जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि राजनीति से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता को भारत के राजनीतिक इतिहास, विभिन्न विचारधाराओं और देश...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

सीबीआई का 231 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी पर बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र-गुजरात में कई ठिकानों पर छापेमारी

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को बेंगलुरु में दर्ज दो बैंक धोखाधड़ी मामलों के संबंध में महाराष्ट्र और गुजरात...

1 अप्रैल 2026 से नए नियम : नया इनकम टैक्स कानून, ITR, PAN, LPG, FASTag और बैंकिंग में बड़े बदलाव

नई दिल्ली : 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ देशभर में कई महत्वपूर्ण नियम लागू हो गए हैं। नए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत